Month: March 2025

Noimg

धूमधाम व हर्सोल्लास के साथ शांतिपूर्ण होली संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

जिला प्रशासन की थी चाक चौबंद व्यवस्था छिटफुट घटनाओं को छोड़ क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का त्यौहार भागलपुर। जिले भर में शुक्रवार को होली का त्यौहार धूमधाम व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। होली को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल कायम रहा। होलिका दहन के बाद गुरुवार से ही रंग व अबीर का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ वह शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा। सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं मिठाईयां देकर इस रंगोत्सव का आनंद लिया। होली पर घरों में पारंपरिक व्यंजनों का लुप्त उठाया गया। वहीं होली के दिन ही इस्लामी महीने के रमजान के दूसरे शुक्रवार की नमाज भी पढ़ी […]

Noimg

गणपति इवेंट्स द्वारा “होली मिलन समारोह” का हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

रंग, अबीर, गुलाल और अनेकों व्यंजनों के साथ होली गीतों से रंगमय हुआ कार्यक्रम नवगछिया : बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया के तत्वावधान में गणपति इवेंट्स द्वारा राजेंद्र कॉलोनी वार्ड संख्या 11 में एक रंगीन और हर्षोल्लास से भरा हुआ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में स्थानीय लोग परिवार सहित एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशी मनाई। नवगछिया के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत होली गीतों ने समारोह को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम के दौरान गायक कलाकारों ने लोकप्रिय होली गीत “होरी खेले रघुवीरा अवध में” की प्रस्तुतियां दी, जो उपस्थित लोगों को एक साथ नाचने और गाने के लिए मजबूर कर दिया। इस विशेष दिन पर चाय, ठंडाई, पूआ, पुरी, दहीबड़ा […]

Noimg

शराब तस्करी में बिहार पुलिस की संलिप्तता, झारखंड पुलिस ने दबोचा, गाड़ी छोड़कर फरार हुए अधिकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी लगातार जारी है, और इसके खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई भी जारी है। हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बिहार पुलिस के अधिकारी शराब तस्करी में शामिल पाए गए हैं। ताजा मामला बांका जिले से जुड़ा हुआ है, जहां झारखंड के गोड्डा जिले में शराब तस्करी करते हुए बिहार उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों को झारखंड पुलिस ने पकड़ लिया। यह घटना होली के दिन गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के उरकुसिया चेकनाका पर हुई। झारखंड पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को रोककर जब पूछताछ की, तो यह खुलासा हुआ कि गाड़ी में बैठे लोग बिहार उत्पाद विभाग के पुलिस अधिकारी थे। गाड़ी […]

Noimg

झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी और 1 चौकीदार घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

अंतिचक में पुलिस पर पथराव मामले में पांच की हुई गिरफ्तारी कहलगाव एसडीपीओ कल्याण आनंद ने कहा, “पुलिस पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, नामजद और अज्ञात सभी पर होगी कार्रवाई” भागलपुर: होली की रात कहलगाव अनुमंडल के अंतिचक थाने के कासड़ी गांव में पुलिस पर पथराव हुआ, जिसमें सब इंस्पेक्टर (SI) धरनाथ राय, तीन पुलिसकर्मी (रंजीत कुमार, रोहित रंजन, अमित कुमार) और एक चौकीदार (प्रीतम कुमार) घायल हो गए। इस हमले में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार, गांव में होली के दौरान डीजे पर आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो कुछ लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस […]

Noimg

वैदिक जागृति मंच के द्वारा एक दिवसीय नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित सरदारी चौधरी हाई स्कूल के प्रांगण में वैदिक जागृति मंच द्वारा एक दिवसीय नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों से आए अनुभवी चिकित्सकों ने भाग लिया और हजारों रोगियों को मुफ्त इलाज प्रदान किया, साथ ही आवश्यक दवाइयां भी दीं। कार्यक्रम में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, एलिमेंट्री स्कूल के प्रार्चाय राजेश शुक्ला, और सरदारी चौधरी के प्रार्चाय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वैदिक जागृति मंच के सदस्य एवं वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, और जदयू नेता शशिभूषण कुमार ने मुख्य अतिथियों को वट वृक्ष और अजगरीनाथ मंदिर का मेमोरेंडम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वैदिक जागृति […]

Noimg

रामचन्द्र गांव में नौ दिवसीय भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के भुआलपुर पंचायत स्थित रामचन्द्र नवटोलिया गांव में नौ दिवसीय भागवत कथा के आयोजन को लेकर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा अजगैबीनाथ मंदिर से शुरू होकर उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के बाद गंगा जल लेकर रामचन्द्र नवटोलिया गांव पहुंची। इस दौरान महिलाएं और युवतियां माथे पर कलश रखकर, ढोल, बाजा और गाजा की ध्वनियों के साथ नाचते-झूमते हुए यात्रा में सम्मिलित हुईं। गांव के निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा वाचिका वृंदावन से आकर नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करेंगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सजीव भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल बना हुआ था। DESK2025

गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दुखदनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी में डूबने से नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय किशोरी बुधनी कुमारी पिता मिथुन डोम की डूबने से मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग तुरंत गंगा घाट पर पहुंचे, लेकिन किशोरी का पता लगाने में उन्हें काफी समय लगा। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने किशोरी के शव को पानी से बाहर निकाला और उसे नवगछिया अनुमंडलीय  अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के पिता, मिथुन डोम, ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी बुधिया के अलावा राजा कुमार , शिवानी और आंचल शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार में […]

Noimg

नारायणपुर : होली पर्व पर अवैध हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

भवानीपुर, 15 मार्च 2025 – भवानीपुर थाना की पुलिस टीम ने आज होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि नारायणपुर गाँव के दक्षिण पोखर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुँचकर प्रिंस कुमार (पिता: दिनेश यादव), निवासी नारायणपुर, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 38/25 दिनांक 15.03.25 धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। Barun Kumar Babul

Noimg

शराब के नशे में थार से लहरिया कट चलाते हुआ बड़ा दुर्घटना : 02 आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : 14 मार्च 2025 को नवगछिया थाना क्षेत्र में NH-31 पर एक काले रंग की थार गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने शराब के नशे में लहरिया कट चलाते हुए  जीरोमाइल की ओर बढ़ते समय बाईं ओर से आ रहे एक ट्रक में धक्का मार दिया। इसके बाद उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के आवास के निकट सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड को तोड़ते हुए सर्विस रोड पार कर गई और पुलिस अधीक्षक आवास की दक्षिणी दीवार से टकरा गई। इस मामले में नवगछिया थाना में कांड संख्या 90/25 दिनांक 14.03.2025 के तहत धारा 281/324(3)/109(1)/3(5) बी.एन.एस. एवं 1984 के सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम तथा 37 बिहार मद्य निषेध उत्पाद एवं अधिनियम 2022 के तहत मामला […]

Noimg

नवगछिया थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ 02 को दबोचा || GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया (14 मार्च 2025): नवगछिया थाना क्षेत्र में होली पर्व के अवसर पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष नवगछिया थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी उन्हें सूचना मिली कि विक्रमशील पहुँच पथ से सटे राजा सिंह के निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दो व्यक्ति एक मकान से निकलकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 8mm के सात जिंदा कारतूस और […]