Month: March 2025

होली के त्योहार पर मसीहा बनें नवगछिया पुलिस के जवान, अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचा कर बचाई जान || GS NEWS

परबत्ताबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया : होली का त्योहार जहां रंगों और खुशियों का पर्व होता है, वहीं इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखी जाती है। लेकिन, इस साल होली के दिन नवगछिया पुलिस के जवानों ने अपनी तत्परता और साहसिकता से कुछ लोगों की जान बचाकर यह साबित कर दिया कि एक पुलिसकर्मी सिर्फ कानून की रक्षा ही नहीं, बल्कि इंसानियत की भी सुरक्षा करता है। इन पुलिसकर्मियों ने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि एक सच्चे मसीहा की तरह घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा कर उन्हें मौत के मुंह से बाहर निकाला। पहली घटना: वैभव होटल के पास बाइक सवार दंपति की जान बचाई नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत वैभव होटल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना […]

भमरपुर में मां दुर्गा के दरबार में वासंतिक पर्व होली के अवसर पर भव्य कीर्तन का आयोजन || GS NEWS

बिहपुरभक्ति पूजा अर्चनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के बिहपुर स्थित भमरपुर में आज मां दुर्गा के पावन दरबार में संक्रांति के शुभ अवसर पर एक भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन पर होली के रंगों के साथ शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया, जो सभी समुदायों की एकता और प्रेम का प्रतीक बनकर सामने आया। मां दुर्गा के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का निमंत्रण दिया गया और आयोजन की पूरी व्यवस्था मां दुर्गा के प्रधान पुजारी जी के निर्देशन में की गई। कीर्तन मंडली का स्वागत संवारिया सेठ शंभू गोस्वामी जी द्वारा पुष्प वर्षा, अमृत जल और अंगवस्त्र भेंट करके किया गया। समाज के एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए […]

NAUGACHIA : सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल, मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS

सड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित होटल वैभव के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रदीप झा (50 वर्ष), जो वर्तमान में हाई लेवल जाहरवीर चौक के पास नक्षत्र होटल चलाते हैं, और उनकी पत्नी ममता झा (48 वर्ष) शामिल हैं। ममता झा ने बताया कि वे अपने पति के साथ होली के दौरान दुर्गा मंदिर तेतरी से वापस अपने होटल जा रहे थे। तभी सड़क पर अचानक एक भैंस आ गई, जिससे उनकी बाइक असंतुलित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद परबत्ता थाना के एस आई शशि भूषण प्रसाद ने गश्ती वाहन से दोनों को होटल वैभव के पास से उठाकर अनुमंडीय […]

Noimg

संतनगर सिंघिया मकंदपुर में आपसी विवाद में जमकर मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल,मायागंज रेफर || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकनपुर संत नगर टोला में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में महिला सुलेखा देवी पत्नी रूपेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि यह विवाद बच्चों के बीच होली के दौरान हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। Barun Kumar Babul

तेज रफ्तार वाहन नें चापर ढाला के पास युवक को रौंदा, हादसे में सोहडा के सूरज कुमार की मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

Uncategorizedसड़क दुर्घटनाहोलीBarun Kumar Babul0

नवगछिया:- रंगरा प्रखंड के सहोडा निवासी सूरज कुमार, जिनके पिता का नाम मनोज सिंह है, की होली के अवसर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। चापर ढाला के समीप नवगछिया की दिशा में आ रही एक अज्ञात वाहन ने सूरज को जोरदार टक्कर मार दी। इस गंभीर दुर्घटना के बाद सूरज को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार में मातम छा गया है।सूरज की पत्नी, आशा कुमारी ने कहा कि उनका पति होली के दिन मजदूरी करके लौट रहे थे, जब तेज रफ्तार वाले अज्ञात वाहन ने उन्हें […]

नवगछिया में बड़ा सड़क हादसा : अनियंत्रित महिंद्रा थार ने तोड़ा नवगछिया एसपी आवास की बाउंड्री, मौत के मुँह से बचे दोनों युवक || GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया के एनएच 31 पर होली पर्व के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिंद्रा थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एसपी आवास की बाउंड्री तोड़ते हुए घुस गई। गाड़ी में सवार दो युवक बाल-बाल बच गए, हालांकि जानकारी के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में धुत पाए गए हैं । घटना आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे की है। एक महिंद्रा थार की तेज रफ्तार अनियंत्रित गाड़ी ने नवगछिया बस स्टैंड बंधु होटल के सामने हाई वे सड़क से उतरकर लगभग 30 फीट लोहे की बेरोकेटिंग को तोड़ा, फिर सीमांकन गड्ढे को पार कर सर्विस रोड से होते हुए एसपी आवास की बाउंड्री को तोड़ते हुए करीब 6 से 8 फीट अंदर घुस गई। गाड़ी चला रहे […]

Noimg

NAUGACHIA : मात्र 10 मिनट में फ़ोटो बना देनें वाले क्रिएटिव अनुज को मिला ढ़ेरों उपहार,कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार नें किया सम्मानित || GS NEWS

उपलब्धिगोपालपुरनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगर परिषद द्वारा क्रिएटिव छात्र आर्टिस्ट अनुज कुमार को उपहार देकर किया सम्मानित नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद के हरनाथचक वार्ड 28 निवासी पप्पू सिंह के पुत्र अनुज कुमार को उनकी असाधारण कला के लिए सम्मानित किया गया। अनुज कुमार, जो अपनी क्रिएटिव एक्टिविटी से सभी को प्रभावित करते हैं, केवल 10 मिनट में किसी भी इंसान या दृश्य का फोटो बना सकते हैं। नवगछिया के अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के कक्षा दो के छात्र अनुज कुमार ने अपनी कला से सभी को हैरान कर दिया। मौके पर अनुज की प्रशंसा करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी   मुकेश कुमार ने कहा कि क्रिएटिव अनुज की में जो प्रतिभा है वह बिल्कुल अद्भुत है कुछ दिन पहले ही अनुज ने एक कार्यक्रम […]

Noimg

राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से होली मिलन समारोह का आयोजन बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी पवन सराफ, सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू, बाल भारती के प्राचार्य कौशल जयसवाल, राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रांत संयोजक हैप्पी आनंद और अन्य प्रमुख व्यक्तित्व मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने होली गीत, लोक गीत और फगुआ की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य कौशल जयसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को होली मिलन समारोह की बधाई दी और कहा कि यह […]