Month: March 2025

Noimg

विधायक गोपाल मंडल पर केस दर्ज, होली मिलन समारोह में अश्लील गाना गाने पर हुई कार्रवाई ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर एक गंभीर मामला सामने आया है। 10 मार्च को नवगछिया के हाई स्कूल परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान विधायक ने भोजपुरी गायक छैला बिहारी के गाने पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद यह घटना विवादों में आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया है। होली मिलन समारोह में गाया गया अश्लील गाना 10 मार्च को नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें अंगिका गायक छैला बिहारी मंच पर गाने का प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान महिला कलाकार भी मंच पर मौजूद […]

Noimg

विधायक गोपाल मंडल ने होली समारोह पर अश्लील गाने के आरोपों से दी सफाई ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : विधायक गोपाल मंडल ने हाल ही में आयोजित होली मिलन समारोह में अश्लील गाने को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गंदी बात नहीं की और आरोप लगाया कि माइक पर कोई और यह बात बोल गया।गोपाल मंडल ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में डांस करने वाली अपनी परिचित को उत्साह बढ़ाने के लिए 500 का नोट दिया, और इस दौरान वह उसके गाल पर सट गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कोई गलत नियत नहीं थी, और यदि ऐसा होता तो वह उसका गाल पकड़ लेते। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को नवगछिया उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनकी पत्नी और बच्चा भी मौजूद थे, […]

Noimg

अश्लील गाने पर विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी की मांग||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : नवगछिया के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें एक अश्लील गाने को लेकर बढ़ गई हैं। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने इस मामले में पाटलीपुत्र थाना को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है।सरवत जहां के अनुसार, विधायक गोपाल मंडल ने सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं और बेटियों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाते हुए फूहड़ गाना गाया, जिससे महिलाओं और बेटियों का अपमान एवं चरित्रहनन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने नाबालिग बेटियों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की और समाज में उनके प्रति गलत संदेश फैलाया।महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे चरित्रहीन विधायक पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और गोपाल मंडल को […]

गोपालपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना 12 मार्च को हुई, जब पीड़िता की मां अपने पति के साथ शादी समारोह में गई थीं और उनकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।पीड़िता के चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य जाग गए, जिससे दोनों युवक मौके से भागने में सफल रहे। इस मामले में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें तिनटंगा करारी निवासी प्रहलाद कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रहलाद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, […]

Noimg

एनडीए कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

राजनीति चर्चाओं व बातों से अलग विधायक ने फगुआ की मस्ती में जमकर जमाया रंग नवगछिया। बिहपुर प्रखंड स्थित एनडीए कार्यालय में गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र होली की उमंग में सराबोर रहे। उन्होंने एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ जमकर होली खेला। विधायक ने इस दौरान राजनीति चर्चाओं व बातों से अलग फगुआ की मस्ती में जमकर रंग जमाया। वहीं हारमोनियम, ढोलक व झाल के सुरों के बीच परंपरागत फाग व होली गीत गाने वाले कलाकारों का विधायक समेत उपस्थित सभी लोग जोगीरा सा र र र बाेलकर न सिर्फ उनका जोश बढा रहे थे बल्कि पूरे माहौल को भी फगुआमय बना रहे थे।विधायक श्री […]

नवगछिया भाजपा की जिला कमिटी घोषित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। भाजपा संगठन के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल की सहमति के उपरांत अपनी जिला कमिटी की घोषणा कर दी है। जिसमें आधा से ज्यादा नये चहेरे को जगह मिली है। नये घोषित कमिटी में आठ जिला उपाध्यक्ष में प्रो गौतम कुमार, पवन यादव, विपिन मिश्रा, तनिसी सिंह, अजीत कुमार, आलोक सिंह, नंदनी सरकार व शीला यादव। वही तीन जिला महामंत्री संजय शर्मा नागर, प्रभुनंदन चौधरी व मुकेश राणा। आठ जिला मंत्री में रूपेश कुमार रूप, शंभू ठाकुर, वशिष्ठ कुशवाहा, रवि रंजन, बासुकी मंडल, सुप्रिया भारती, ममता रजक, रेणु देवी एवं जिला कोषाध्यक्ष रूबी देवी को दायित्व मिला है। वही बिहपुर के लोकप्रिय विधायक इं कुमार शैलेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष नवगछिया मुक्तिनाथ सिंह निषाद समेत […]

Noimg

होली व रमज़ान त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। होली और ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत सभी थाना क्षेत्रो में नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में नवगछिया नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। वही मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि रवि शंकर सिंह, रंगरा थानाध्यक्ष पुनि आशुतोष कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष पुनि मिथलेश कुमार, खरीक थानाध्यक्ष पुनि नरेश कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष पुनि धीरज कुमार, कदवा थानाध्यक्ष पुनि सुजीत वारसी, ढोलबज्ज़ा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नदी थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष पुनि राहुल कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि […]

पति की पहली सालगिरह पर न पहुँचने पर पत्नी ने दे दी जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईंदासपुर पंचायत स्थित छींट राघोपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां शादी की पहली सालगिरह पर पति द्वारा देर से लौटने पर पत्नी रूपा कुमारी ने जान दे दी ।घटना बुधवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार, पति मिथुन मंडल यज्ञ देखने के लिए अजमेरीपुर बैरिया गए थे और देर रात लौटे। रूपा ने उन्हें जल्दी आने के लिए कहा था, लेकिन जब वह रात 12 बजे के बाद पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा बंद था।मिथुन ने बताया कि रूपा ने उन्हें सुबह जगाया और फिर कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब वह कमरे में पहुंचे, तो देखा कि रूपा फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने मामला […]

Noimg

होलिका दहन के साथ होली का आगाज, रंगोत्सव आज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को धूलखेल और होलिका दहन का आयोजन किया गया, जिससे होली का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को रंगोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि, कुछ स्थानों पर होलिका दहन शुक्रवार को और रंगोत्सव शनिवार को मनाने की परंपरा रही है। शहर में पंजाबी, बंगाली, मारवाड़ी, बिहारी समेत विभिन्न समाजों ने अपने-अपने तरीके से होलिका दहन की रस्म अदायगी की। कई जगहों पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किए गए। बाजार में अंडी-बगंडी का डंडा, चना, गेहूं का झाड़, और गोबर के उपले जैसे सामान बिक रहे थे। मारवाड़ी बहुल क्षेत्रों में विशेष पूजा और अर्चना का आयोजन हुआ, जहां महिलाएं व्रत रखकर गोबर के उपलों को पूजा के रूप […]