Month: March 2025

Noimg

फिजिकल टीचर पर हमला: बाहुबलियों ने हाथ-पैर तोड़कर किया अधमरा, मायागंज में चल रहा इलाज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मोनू रंजन, जो एक फिजिकल टीचर हैं, को कुछ आपराधिक तत्वों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी पत्नी और बूढ़ी मां को इस घटना की जानकारी मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे, जहां मोनू अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़े थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैर और एक हाथ बुरी तरह टूट चुके हैं।इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोनू रंजन का जीवन यापन अब कैसे होगा, जब वह इस स्थिति में हैं? उनके पीछे एक बूढ़ी मां, पत्नी और एक छोटे बच्चे की जिम्मेदारी है। मोनू की पत्नी ने […]

Noimg

होली पर्व और रमजान पर्व को लेकर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल द्वारा शहर और ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: सुल्तानगंज में होली पर्व और रमजान त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शहर भर में भ्रमण करते हुए ग्रामीण इलाकों में भी गया। पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की और डीजे बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि होली पर्व और रमजान त्योहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। डीजे पर प्रतिबंध लगा कर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई है। इस मौके पर दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे। DESK2025

Noimg

होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शहर में निकाली गई फ्लैग मार्च ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और सीनियर एसपी हृदयकांत के नेतृत्व में एक पैदल फ्लैग मार्च निकाली गई। यह फ्लैग मार्च भागलपुर स्टेशन चौक से शुरू होकर तातारपुर चौक, परबत्ती चौक, साहेबगंज चौक, नाथनगर चौक, विश्वविद्यालय चौक, सराय चौक और नयाबाजार चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने यह दावा किया कि शांति पूर्ण होली संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं। DESK2025

Noimg

जिन्हें रंगों से हो परहेज, उन्हें जबरदस्ती रंग न लगाएं – जिलाधिकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

माहे रमजान के शुक्रवार की नमाज और होली एक दिन पड़ने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा कई प्रशासनिक पदाधिकारी और सभी थानों के थानेदार भी शामिल हुए। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने शहरवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि होली भाईचारे का पर्व है, जिसे हमें आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाना चाहिए, यह उत्साह का पर्व है।” साथ ही उन्होंने शुक्रवार को पढ़ने वाली नमाज और होली पर्व को शांति […]

Noimg

कहलगांव में एक युवक की संदेहास्पद मौत, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम जुटी जांच में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आज फिर एक व्यक्ति की गमछे से गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना कहलगांव के अनादीपुर के पास हुई, जहां एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक के गले में गमछा बांधकर उसे दम घुटने से मार दिया गया। मृतक की पत्नी बिंदु देवी और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे, रूबी और चांगोरी, इस घटना से अत्यंत दुखी हैं और लगातार रो रहे हैं। इस मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भेजा गया है। प्रशासनिक स्तर पर भी […]

Noimg

बिहपुर थानांतर्गत पॉक्सो एक्ट कांड के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2024 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बीते कल इनकी नाबालिग पुत्री बिना कुछ बताये घर से निकली थी जो लौटकर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी अभिषेक यादव पिता ज्योतिस यादव इनकी पुत्री को शादी करने की नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 82/24 परिवर्तित धारा-363 / 366 (ए)/376 भादवि एवं 4/8 पॉक्सो एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड की अपहृता को पूर्व मे बरामद कर लिया गया था एवं मंगलवार को कांड के अपहरणकर्त्ता बिहपुर सोनवर्षा निवासी अभिषेक […]