Month: March 2025

Noimg

नीलगायों के आतंक से मुक्ति को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल वन प्रमंडल पदाधिकारी से मिला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर : बुधवार को बिहपुर प्रखंड के बभनगामा और अमरपुर के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल वन प्रमंडल पदाधिकारी स्वेता कुमारी से मिला, ताकि नीलगायों के आतंक से मुक्ति पाई जा सके। इस प्रतिनिधिमंडल में बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक निरंजन चौधरी के नेतृत्व में बभनगामा और अमरपुर के किसान राजीव सनगही, मनहर चौधरी, महेश चौधरी, निवेदन चौधरी, हर्ष चौधरी, रामकृष्ण चौधरी, मुस्ताक आलम और अजय मिश्रा शामिल थे। किसानों ने बताया कि नीलगायों के कारण उनके फसल क्षेत्र में भारी तबाही हो रही है। खेती का रकबा लगभग 600-700 एकड़ है, और उन्हें दो से तीन बार बुआई करनी पड़ी है। आम, लीची और महोगनी के पौधों को नष्ट कर दिया है, और 80-100 के नीलगायों का झुंड […]

Noimg

इंदिरा आवास जियो टेकिंग के लिए रिश्वत मांगने का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : इंदिरा आवास में जियो टेकिंग करवाने के लिए रिश्वत के रूप में दो हजार रुपये मांगने का आरोप गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिघिंया मकंदपुर निवासी नंद किशोर कुमार ने लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया है। नंद किशोर कुमार के अनुसार, 11 मार्च को इंदिरा आवास जियो टेकिंग पदाधिकारी और वार्ड आठ के वार्ड सदस्य उनके घर आए और कहा कि जियो टेकिंग करवाने के लिए दो हजार रुपये रिश्वत के रूप में देने होंगे। रुपये नहीं देने पर जियो टेकिंग नहीं किया जाएगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो जियो टेकिंग पदाधिकारी और अंकित मंडल ने फोन करके मुखिया अमित चौधरी को उनके घर बुला लिया। मुखिया ने अपने साथ 15-20 लोगों […]

बेटी और उसके सहेली के लापता मामले में थाना में दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी अजय मंडल की पत्नी रूची देवी ने अपनी पुत्री और उसकी सहेली के लापता होने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। रूची देवी ने आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री नवगछिया के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ाई करती है और उसकी सहेली शहीद टोला निवासी प्रवीण कुमार की पुत्री है। 10 मार्च को भागलपुर से लौटने पर उनकी बेटी की सहेली उनके घर आई थी। घर पर लौटते समय, अजय मंडल ने दोनों को गलत हरकत करते हुए देखा और डांटा। फिर कुछ समय बाद, उनकी बेटी और सहेली घर से गायब हो गईं। घर से बाहर जाने के बाद जब दोनों […]

बिहपुर व खरीक में डिग्री कॉलेज देने की मांग विधायक ने सदन में की ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा के सदन में बुधवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहपुर व खरीक में डिग्री कॉलेज देने की मांग को विधायक इं शैलेंद्र ने उठाया। विधायक श्री शैलेंद्र ने सदन में सरकार व सूबे के शिक्षामंत्री के समक्ष मांग को उठाते हुए कहा कि उक्त दोनों प्रखंडों में डिग्री कॉलेज होने से खासकर क्षेत्र के ग्रामीण छात्र-छात्राओं को बड़ी परेशानी होती है। विधायक के इस मांग पर सरकार की ओर से इस दिशा में साकारात्मक पहल कराने की बात कही गई। वहीं भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम, भाजयुमो के रूपेश कुमार रूप, इं कुमार गौरव, प्रभु चौधरी, अजय उर्फ माटो, सदानंद, लालमोहन व सिंटू मंडल समेत बिहपुर के उत्तरी व दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी व दिलीप […]

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव सह होली मिलन समारोह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: नवगछिया के ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव सह होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक रामकुमार साहू, विद्यालय के डायरेक्टर धर्मलाल मंडल, जगतपुर के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, पत्रकार कन्हैया कुमार झा और विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत कुमार ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत कुमार ने रामकुमार साहू, प्रदीप यादव और राजेंद्र यादव को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भक्ति और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी और होली के अवसर पर रंग-अबीर से एक-दूसरे को बधाई दी। विद्यालय के डायरेक्टर धर्मलाल मंडल, अखिलेश कुमार, डांस टीचर नीतीश कुमार, दीपा भारद्वाज, स्वीटी कुमारी, खुशी कुमारी, हीरामणि कुमारी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं और अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

होली और ईद को लेकर भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

आपसी सद्भाव के साथ होली मनाने की लोगों से की अपील नवगछिया। होली और ईद त्यौहार को लेकर बुधवार को भवानीपुर थाना अध्यक्ष पुनि महेश कुमार एवं नारायणपुर बीडीओ खुशबू कुमारी व सीओ विशाल अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में नारायणपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय से बड़ी मधुरापुर बाजार, बलाहा, बीरबन्ना, सतियारा, भ्रमरपुर, नगरपारा, भवानीपुर, नारायणपुर, भोजूटोल, कुशाहा, रायपुर, आशाटोल, पहाड़पुर, गनौल, मौजमा, नवटोलिया, चौहद्दी एवं शाहपुर में फ्लैग मार्च के माध्यम से आपसी सद्भाव के साथ होली और ईद का त्यौहार मनाने का अपील किया। मौके पर अनि हरिश्चन्द्र उपाध्याय, अनि जंगलेश्वर कुमार, सअनि शिवपूजन ठाकुर के साथ होमगार्ड के महिला-पुरुष एवं डीएपी जवान के साथ डायल 112 की टीम शामिल थे। DESK2025