Month: March 2025

Noimg

होली मिलन समारोह में अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने जमाया रंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहपुर रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने रंग, अबीर, गुलाल के साथ होली के गीतों पर खूब थिरके।व्यवस्था राज्य प्रवक्ता सह सचिव ज्ञानदेव कुमार संभाले हुए थे। ज्ञानदेव ने कहा कि होली गिले-शिकवे व पुराने कड़वाहट को भूलाकर आपसी प्रेम का संदेश देता है। वही खिलाड़ियों को गुलाल लगाया व मिठाई खिलाया। पूर्व जिप सदस्य राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल, राकेश, राजा, अमित ने सभी के जीवन में सतरंगी खुशियों की कामना की व शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया व खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मिलन समारोह में अनिल कसेरा, गौरव, राजीव, आशीष […]

Noimg

भागलपुर विश्वविद्यालय टीम बेंगलुरू के लिए हुई रवाना ||GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। तिमाविवि भागलपुर विश्वविद्यालय की टीम की आंल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए घोषणा कर दी गई है। वहीं बुधवार को विश्वविद्यालय टीम बेंगलुरू के लिए रवाना हो गई। भागलपुर खेल परिषद के सचिव डॉ संजय जयसवाल ने बताया कि घोषित टीम में सूरज कुमार (कप्तान), अंकित कुमार शर्मा, अभिषेक राज, सायन दास, आदित्य राज, बिट्टू कुमार, आदित्य कुमार आनंद, प्रणव कुमार, मनु कुमार, आदित्य राज के अलावा कोच अविनाश कुमार व मैनेजर डॉ विपिन प्रसाद मंडल शामिल है। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कुलपति प्रो डॉ जवाहर लाल, स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव डॉ संजय जयसवाल, अभिमन्यु सिंह, डॉ शशि रश्मि, डॉ दिव्य प्रियदर्शी समेत प्रवक्ता सह सचिव ज्ञानदेव कुमार, अंतरराष्ट्रीय […]

Noimg

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, घटनास्थल पर मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम घटना विक्रमशीला पहुंच पथ इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जगत के समीप घटना के बाद बस चालक वाहन सहित फरार नवगछिया। विक्रमशिला पहुंच पथ इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित यादव लाइन होटल के समीप बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार की अज्ञात बस ने स्कूटी सवार एक युवक को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया के तेतरी निवासी राजीव प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र अंशुमान कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अंशुमान सिंह रोज की तरह अपनी स्कूटी से भागलपुर में कंपटीशन की तैयारी करने जा रहा था, […]

Noimg

जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा शहर में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नशे से दूर रहने और अश्लील गानों से परहेज करने की डॉ० अजय कुमार सिंह ने की अपील भागलपुर: एक तरफ जहां पूरे शहर में होली की हुड़दंग मची हुई है और लोग होली मिलन समारोह मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जीवन जागृति सोसाइटी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत पूरे शहर में रैली निकाल रही है। यह रैली जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में घंटाघर के टीचर्स ट्रेनिंग से निकलकर स्टोन पार्क होटल में समाप्त हुई। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग रंग और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दें, लेकिन नशे से दूर रहें, क्योंकि नशा अच्छे-अच्छे घरों को बर्बाद कर […]

Noimg

जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की हुई बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि भागलपुर को 50,731 मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया था, प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 42,691 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जो लक्ष्य का 83 प्रतिशत है। अधिप्राप्ति में 80 प्रतिशत उसना एवं 20 प्रतिशत अरवा चावल धान की अधिप्राप्ति का निर्देश प्राप्त था। रबी फसल की अधिप्राप्ति के लिए पुनः भागलपुर में पैक्स एवं व्यापार मंडल का चयन किया जाना है, वर्तमान में 79 पैक्स नियमानुसार कार्य कर रहे हैं तथा 06 व्यापार मंडल मिलकर 85 सोसायटी का चयन किया जाना […]

Noimg

जिलाधिकारी ने चलंत चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समाहरणाल परिसर से पीएचईडी पूर्वी के 11 तथा पीएचईडी पश्चिम के 6 चलंत चापाकल मरम्मती दल को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता भागलपुर दिनेश राम अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, कार्यपालक अभियंता पीचएचडी पूर्वी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी पश्चिमी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पीएचईडी पूर्वी के अंतर्गत 8633 चपाकल 11 प्रखंडों में चालू हैं तथा 1501 चापाकल बंद हैं। जबकि पीएचईडी पश्चिम के अंतर्गत 8122 चापाकल चालू हैं एवं 1472 चापाकल बंद है। मरम्मती दल बंद चपकालों को चालू करेगा। जिनके भी चापाकल खराब है वह नियंत्रण कक्ष के दूरभाष […]

Noimg

वन प्रमंडल के टॉस्क फोर्स की हुई बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में वन प्रमंडल भागलपुर की जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने आरा मिल के संबंध में जानकारी दी कि बिहार में 2720 आरा मिल सूचीबद्ध हो चुके हैं, जिनमें से 49 आरा मिल भागलपुर जिले में सूचीबद्ध हैं। फिलहाल, नए आरा मिल को अनुज्ञप्ति नहीं मिल रही है। जिलाधिकारी ने जिले में सर्वे कराने का निर्देश दिया ताकि यह पता चल सके कि कितने आरा मिल बिना अनुज्ञप्ति के चल रहे हैं। उन्होंने वन विभाग को सूचना तंत्र को मजबूत करने का भी निर्देश दिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि बढ़ई को 18 इंच और 12 इंच […]

Noimg

“मिस्ट्री डबल मर्डर की”, पति-पत्नी की 300 मीटर दूरी पर मिली लाश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर की गई हत्या, वहीं पति का पेड़ से लटका शव भागलपुर थाना क्षेत्र के शाहकुंड थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में एक मिस्ट्री डबल मर्डर की घटना सामने आई है। एक ओर जहां पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई, वहीं 300 मीटर की दूरी पर पति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। यह हत्या सचमुच एक रहस्य बन गई है। गांववालों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण पहले पति ने पत्नी को मारा और फिर खुद पेड़ से झूल कर आत्महत्या कर ली। वहीं, ससुरालवालों का कहना है कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। मृतक युवती के पिता ने […]

कार्यपालिका से न्याय नहीं मिलने पर न्यायपालिका से न्याय की गुहार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में पुलिस द्वारा एनएसजी कमांडो को पीटने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस के उच्च अधिकारियों ने अब तक थप्पड़ मारने वाले दारोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिसकर्मियों द्वारा अपमानित हुए एनएसजी कमांडो अब जगह-जगह न्याय की गुहार लगा रहे हैं। आज, भागलपुर के व्यवहार न्यायालय में थप्पड़ मारने वाले दारोगा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ याचिका दायर की गई है। अब कमांडो को न्यायालय से न्याय मिलने की उम्मीद है। वहीं, पीड़ित कमांडो ने आईजी विवेक कुमार को भी आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है और ठीक से जी नहीं पा रहा है। उसने कहा, “हमने कोई […]

Noimg

अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल , हरनाथचक नवगछिया में बुधवार को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल के निदेशक अमरेंद्र सिंह मुन्ना, निर्देशिका आशा सिंह और उप-प्राचार्य सौरभ सुमन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत रंगों के त्योहार होली के महत्व को लेकर विचार व्यक्त करने से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया । निदेशक अमरेंद्र सिंह मुन्ना ने बच्चों को होली के खेल में सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की सलाह दी। निर्देशिका आशा सिंह और उप-प्राचार्य सौरभ सुमन ने भी अपने विचार साझा करते हुए छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने की बात कही। […]