Month: April 2025

टोटो लूट की घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर लूटी गई टोटो सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2025 को संध्या करीब 05:30 बजे परबत्ता थाना को सूचना मिली की बिक्रमशीला पहुँचपथ कलवलीया धार के पास एक टोटो चालक को मारपीट कर 03 अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा ई-रिक्सा (टोटो) एवं मोबाईल लूट लिया गया है। कांड के उद्‌भेदन हेतु तत्काल नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष परबत्ता एवं थाना के अन्य पदाधिकारी शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना के महज कुछ ही घंटो के भीतर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी परबत्ता थाना क्षेत्र के खगरा निवासी सुरेन्द्र कुमार पिता सुभाष चंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी […]

तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के चक्कर मे हाइवा और पिकअप में जोरदार टक्कर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

पिकअप पर सवार चालक सहित तीन लोग घायल, अनुमंडल अस्पताल नवगछिया से मायागंज भागलपुर रेफर दो हाइवा के बीच मे फंसा पिकअप वाहन नवगछिया । विक्रमशीला पहुंच पथ के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़ा चौक पर सोमवार की सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार के कारण ओवरटेक करने के चक्कर मे हाईवा और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पर सवार चालक सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भागलपुर जिलांतर्गत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नयाटोला साहेबगंज निवासी मो साहब पिता मरहूम मकबूल, साहेबगंज निवासी गुलाब उर्फ अब्दुल पिता मो सुलेमान और बांका जिलांतर्गत रजौन थाना क्षेत्र के शम्भा निवासी बासुकी यादव पिता नवल यादव बताया गया। सूचना पर पहुंची परबत्ता थाना […]

जमीनी विवाद में घर में घुसकर डकैती, गोलीबारी व लूटपाट करने का न्यायालय में किया झूठा नालसी केस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

सगा भाई और भतीजा बना झूठे केस का गवाह ग्रामीणों में आक्रोश नवगछिया । ​आजकल झूठे केस दर्ज करवाने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे निर्दोष लोगों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। झूठे आरोपों के कारण ही कई निर्दोष लोग सालों तक कानूनी लड़ाई में फंसे रहते हैं, जिसके चलते उनका करियर और निजी जीवन खराब हो जाता है। इस प्रकार के मामलों में लोग ना केवल न्याय व्यवस्था का दुरुपयोग करते हैं, बल्कि दोषियों को बचने का मौका भी देते हैं। ताजा मामला नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवटोलिया का है। मिली जानकारी के अनुसार नवटोलिया वार्ड संख्या- 13 निवासी विजय चौधरी उर्फ माटो पिता स्व नागेश्वर चौधरी […]

निबंधन कार्यालय में दस्तावेज चोरी कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, भू-माफिया कनेक्शन की जांच तेज ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर निबंधन कार्यालय से हुए दस्तावेज चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24-25 सितंबर की रात अभिलेखागार के वेंटिलेटर को तोड़कर सरकारी दस्तावेजों की चोरी की गई थी। इस मामले में जोगसर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से तफ्तीश को आगे बढ़ाया और कटिहार जिले के तीन आरोपियों को धर-दबोचा। इनमें नीमाकोल निवासी अख्तर अंसारी, सकरपुरा निवासी रोहताज खान और हाजी टोला से पकड़े गए भास्कर खान का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुए सरकारी दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी […]

23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव, भव्य रैली की तैयारी पूरी — देश की सबसे ऊंची प्रतिमा को किया जाएगा नमन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और बलिदान को याद करते हुए इस वर्ष 23 अप्रैल को विजयोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबू वीर कुंवर सिंह सामाजिक परिषद द्वारा आयोजित इस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में शहर के एक निजी विवाह भवन में सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में परिषद के सदस्य डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर अजय सिंह, रोशन सिंह, मृत्युंजय सिंह गंगा और राजकुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मृत्युंजय सिंह गंगा ने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थापित 18 फीट ऊंची प्रतिमा पूरे देश में उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा मानी जाती है। यह […]

रातभर फरियादी भटकते रहे, थाने के गेट पर ताला, ड्यूटी पर सिर्फ होमगार्ड ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बिहार पुलिस मुख्यालय भले ही 24×7 न्याय दिलाने का दावा करता हो, लेकिन भागलपुर में यह दावा धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। सोमवार की रात किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन ने पुलिस सिस्टम की असलियत उजागर कर दी। रात करीब 11:10 बजे परवत्ती मोहल्ले के काली मंदिर के पास दो गुटों में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष की 5-6 किशोरियाँ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जब साइबर थाना पहुँचीं, तो वहां मौजूद ऑडी पदाधिकारी ने मामला महिला थाना का बताते हुए उन्हें लौटा दिया। महिला थाना: ताले में बंद न्याय की उम्मीद महिला थाना पहुँची पीड़िताओं के सामने बंद दरवाजे और लगा हुआ ताला मिला। करीब 15 मिनट तक फरियादी महिलाएँ गेट के बाहर खड़ी रहीं, […]