Month: June 2025

Noimg

नव पदस्थापित आयुक्त ने किया पदभार ग्रहण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर प्रमंडल के नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने उन्हें पुष्पगुच्छ अर्पित कर भागलपुर की पावन धरती पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। प्रभात ग्रहण करने के समय वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नवगछिया अनुमंडल अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह एवं आयुक्त के सचिव अनिल राय उपस्थित थे। आयुक्त कार्यालय कक्ष में प्रवेश के दौरान आयुक्त के सचिव ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर आयुक्त कार्यालय में उनका हार्दिक अभिनंदन किया। DESK2025

Noimg

स्वीप को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

18- 19 वर्ष के युवा का मतदाता सूची में नाम जुड़वा दें: डीएम भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया की 3 जून विश्व साइकिल दिवस से लेकर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रखंडों में किया जाना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी इस अवसर पर अपने प्रखंड के विभिन्न कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करावें साथ ही मतदान केंद्र स्तर पर बीएलओ के माध्यम से चुनाव चौपाल का आयोजन करावें। बीएलओ 18 से 19 वर्ष के अपने छूटे हुए मतदाताओं का […]

Noimg

समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने खेलकूद और कला की दुनिया में डुबकी लगाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के।तेजस्वी पब्लिक स्कूल में हो रहा समर कैंप का आयोजन नवगछिया। तेजस्वी पब्लिक स्कूल, गोसाईं गांव 14 नंबर रोड़ तेतरी, में चल रहे समर कैंप का दूसरा दिन बच्चों के लिए उत्साह और आनंद से भरपूर रहा। बच्चों ने खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और टीमवर्क का भरपूर अनुभव किया। स्कूल के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी.पी.एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी एवं प्रबंधक नितीन कुमार की उपस्थिति में समर कैंप की गतिविधियाँ पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुईं। खेलों की शुरुआत बॉटल बॉल से हुई, जिसमें बच्चों ने बोतलों को गेंद से गिराने का लक्ष्य साधा। यह खेल बच्चों के एकाग्रता और लक्ष्य निर्धारण की क्षमता को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ। इसके बाद पजल बास्केट बॉल खेला गया, जिसमें बास्केटबॉल […]

Noimg

YAHOOO ..! नवगछिया  के ज्ञान वाटिका विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारंभ – GS NEWS

बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया, गोपालपुर प्रखंड के सिंघिया मकन्दपुर स्थित बहुचर्चित ज्ञान वाटिका विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन में विद्यालय प्रधान सह प्रबंधक राजेश कुमार झा, संरक्षक नीलेश कुमार झा, शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के योग प्रशिक्षक बालक जी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित शिवशंकर झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वस्तिवाचन कराया गया। इसके उपरांत विद्यालय प्रधान ने नारियल फोड़ कर और शिक्षिकाओं ने बच्चों संग फीता काटकर विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ किया। विद्यालय के शिक्षक एवं सेवानिवृत्त सूबेदार राकेश ने कक्षा चार के बच्चों को निशानेबाजी का अभ्यास कराया और बच्चों को […]

Noimg

दिनदहाड़े लूट की कोशिश: हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरलूटDESK 1100

भागलपुर में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पोस्टऑफिस में पैसे निकालने पहुंचे वृद्ध विष्णु मंडल से हथियार के बल पर पैसे की छिनतई का प्रयास किया गया। यह घटना ललमटिया थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित पासी टोला पोस्टऑफिस में हुई। वृद्ध विष्णु मंडल ने अदम्य साहस दिखाते हुए अपराधी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार अपराधी मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला गांव निवासी सुभाष पंडित है, जिसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि चार अपराधियों की गैंग ने इस वारदात की योजना बनाई थी, जिसमें से एक को दबोच लिया गया है और बाकी […]

Noimg

पीरपैंती में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, गणना प्रपत्र के वितरण, भराव एवं समय पर संग्रह से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बीएलओ ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि वे अकेले ही विशेष पुनरीक्षण कार्य में लगे रहते हैं, जबकि अन्य विभागों के कर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सेविका एवं सहायिका की भी सहभागिता होनी चाहिए। बैठक में डायरेक्टर अमर कुमार मिश्र, डीसीएलआर सरफराज नवाज, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीपीआरओ कामेश्वर नारायण, सीओ मनोहर कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रणव कुमार, आपूर्ति […]

Noimg

प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान: भागलपुर के इस गांव का मामला || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर: सबौर थाना क्षेत्र के बड़ा धनकर गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दे दी है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय सागर कुमार के रूप में हुई है, जो संतोष मंडल का अग्रज सुपुत्र था। सूत्रों के अनुसार, सागर का पिता जीरो माइल चौक पर फल विक्रेता हैं, जबकि सागर आयुष्मान गैस एजेंसी में काम करता था। बताया जा रहा है कि प्रेम में धोखे के कारण उसने यह कठोर कदम उठाया। इस सिलसिले में मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग को लेकर कोई बयान देने से परहेज किया। सबौर थाना अध्यक्ष सुबेदार पासवान ने पुष्टि की है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। उन्होंने बताया कि शव को अपने कब्जे में […]

Noimg

नवगछिया में युवती का शव बरामद, इलाके में मची खलबली,30 मई को हुई लापता,आज मकई खेत से शव बरामद || GS NEWS

अपराधदुखदबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुवा ढाला के पास एक युवती का शव मकई के खेत से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती की पहचान आरती कुमारी (19 वर्ष), पिता किशोरी मंडल, ग्राम चापर दियारा, पोस्ट चापर, थाना रंगरा के रूप में हुई है। जैसे ही शव की खबर फैली, परिजनों और ग्रामीणों की भारी संख्या घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही, नवगछिया पुलिस के कई थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है। जानकारी के अनुसार, आरती 30 मई को फॉर्म भरने के लिए कहकर अपने घर से निकली थी। वह दिन के करीब 1:00 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने […]

सांसद अजय कुमार मंडल ने डीआरयूसीसी सदस्य त्रिपुरारी भारती को पदच्युत कर वीरेंद्र कुमार सिंह को किया मनोनीत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने डीआरयूसीसी (डिविजनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी) के सदस्य त्रिपुरारी कुमार भारती को पद से हटाते हुए वीरेंद्र कुमार सिंह को नया सदस्य मनोनीत किया है। इस संबंध में सांसद ने पूर्वी मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। अपने पत्र में सांसद मंडल ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि सोनपुर मंडल के लिए पूर्व में मनोनीत सदस्य त्रिपुरारी कुमार भारती को पदच्युत करते हुए उनके स्थान पर वीरेंद्र कुमार सिंह को डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में मनोनीत करने की अनुशंसा करता हूं। DESK2025

Noimg

बिहपुर में प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण पर रोक, मैदान बचाने पर खिलाड़ियों ने विधायक का जताया आभार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित मैदान पर नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण पर रोक लगाए जाने को लेकर सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों खिलाड़ियों ने बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र से मुलाकात कर आभार जताया। खिलाड़ियों ने सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त सामूहिक आवेदन भी विधायक को सौंपा। विधायक शैलेंद्र ने त्वरित संज्ञान लेते हुए भवन निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों से बात की और मौके पर जेई रामजन्म राय व अंचल अमीन विकास कुमार के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने मैदान के पास ही वैकल्पिक स्थल पर भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि चिन्हित कर मापी की। खिलाड़ियों ने बताया कि यह मैदान प्रखंड मुख्यालय के बीचोबीच है, जहां प्रतिदिन आसपास के गांवों के युवा-युवतियां खेल […]