Month: November 2025

भागलपुर कचहरी चौक पर स्कूली वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, चालक वाहन लेकर फरार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के व्यस्त कचहरी चौक पर एक स्कूली वाहन द्वारा टोटो को जोरदार टक्कर मारने की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूली वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक सामने आए टोटो को उसने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद टोटो चालक ने स्कूली वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन को तेजी से भगा ले गया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर टोटो चालक की मदद की और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि टोटो चालक को गंभीर चोट नहीं लगी, हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं। टोटो को हुए […]

बारातियों के साथ मारपीट और लूटपाट: छेड़खानी के बाद भड़का विवाद, सैकड़ों लोगों ने दिया वारदात को अंजाम; दूल्हा भागकर बचाई जान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में शादी समारोह के दौरान एक बड़ी वारदात सामने आई है। ईशुपुर थाना क्षेत्र के सीमानपुर मोड़ के पास बारातियों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना घटी। आरोप है कि डीजे गाड़ी के पीछे नृत्य कर रही महिलाओं और नाबालिग लड़की के साथ स्थानीय युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार बारात हनुमान मंदिर के पास रुकी हुई थी, जहां दूल्हा पूजा के लिए गया था। इसी दौरान बारात की कुछ गाड़ियाँ आगे निकल चुकी थीं और डीजे गाड़ी के पीछे महिलाएँ नृत्य कर रही थीं। तभी गांव के युवक मोहम्मद हल्लो अंसारी के पुत्र मोहम्मद मोजशम (20) ने महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं के साथ […]

सूफी मजार का मुख्य गेट दो महीने से बंद, कमेटी की फरियादों के बावजूद नहीं खुला ताला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सिविल सर्जन कोठी परिसर स्थित हजरत मेंहदी शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं हजरत अनजान शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ का मुख्य गेट पिछले दो महीनों से बंद है। बीते 16 अगस्त से मजार परिसर के प्रवेश द्वार पर ताला लगाया हुआ है, जिससे जायरीनों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। मजार कमेटी के सदस्यों ने गेट खुलवाने के लिए जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से लेकर CMO कार्यालय तक कई आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमेटी की ओर से 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के नाम एक सार्वजनिक याचिका भी भेजी गई, जिसमें यह मांग की गई है कि मजार का मुख्य गेट तत्काल प्रभाव से खोला जाए। कमेटी की ओर से बताया […]

सांस्कृतिक रंगों से सजा ज्ञान वाटिका विद्यालय का मंच, अभिभावकों और बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों का खूब मनोरंजन किया। पूरे परिसर में उत्साह, संगीत और सांस्कृतिक रंगों का ऐसा संगम दिखाई दिया कि हर कोई कार्यक्रम की सराहना करता नजर आया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जी एस न्यूज़ के संपादक बरूण बाबुल ने कई मनमोहक गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उनके साथ विकास म्यूज़िक टीम ने उत्कृष्ट सहयोग दिया, जिससे पूरा वातावरण संगीत की धुनों से गूंज उठा और कार्यक्रम और भी शानदार बन गया। विद्यालय की वर्ग आठ, नौ और दस की छात्राएँ भारतीय पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर गुरुजनों और अभिभावकों के स्वागत में तैनात थीं। आगंतुकों का स्वागत फूल-अक्षत और चंदन […]

कक्षा चतुर्थ के निखिल नयन बने KBC-2 प्रतियोगिता के चैंपियन || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित KBC-2 प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ के मेधावी छात्र निखिल नयन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में तत्परता, तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान तथा निर्णय क्षमता को विकसित करना था, जिसमें निखिल ने सभी चरणों में अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के अलग-अलग दौर में निखिल नयन ने अद्भुत आत्मविश्वास, त्वरित उत्तर देने की क्षमता और विभिन्न विषयों पर मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया। उनके सटीक और प्रभावी उत्तरों ने न केवल निर्णायक मंडल को प्रभावित किया, बल्कि उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों की तालियाँ भी बटोरीं। विद्यालय के प्राचार्य ने निखिल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि“निखिल नयन ने परिश्रम, एकाग्रता […]

100 रुपये का सवाल .. भारत का लोकप्रिय मिठाई कौन सी है ? ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

ज्ञान वाटिका विद्यालय में कौन बनेगा चैंपियन-2 का भव्य आयोजन स्वामी आगमानंद जी महाराज बने हॉट सीट के प्रथम विजेता नवगछिया के सिंघिया मकन्दपुर स्थित प्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय में रविवार को जीएस न्यूज़ द्वारा टीवी धारावाहिक पर आधारित खेल “कौन बनेगा चैंपियन-2” प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी जी के चरण पूजन से हुआ, जिसके बाद विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बन गया। उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा जी एस न्यूज़ के संपादक बरुण बाबुल द्वारा तैयार की गई। प्रतियोगिता में लगभग सात सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें तीन चरणों की परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली परीक्षा येलो […]

केबीसी हॉट सीट गेम का आयोजन आज 23 नवंबर को ज्ञान वाटिका स्कूल में ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

स्वामी आगमानंद जी महाराज करेंगे ‘कौन बनेगा चैंपियन’ का उद्घाटन, तैयारी अंतिम चरण में नवगछिया । परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में आज रविवार 23 नवंबर 2025 को लोकप्रिय शैक्षणिक कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए उत्साहपूर्ण और ज्ञानवर्धक वातावरण तैयार किया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में […]

बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में तीन नए विषयों की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए विश्वविद्यालय टीम ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, अंगिका तथा एंथ्रोपोलॉजी विषय के नए संबंधन के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय टीम ने शनिवार की दोपहर महाविद्यालय पहुंचकर पूर्ण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने महाविद्यालय के लगातार विकास और उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की इस निरीक्षण टीम में कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष सीपी सिंह, पुस्तकालय विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार झा और मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार पांडे शामिल थे। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, लेखापाल विनोदानंद मंडल, नोडल पदाधिकारी प्रो. मोहम्मद खालिद महमूद, प्रो. रामानंद सिंह सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। महाविद्यालय […]