Month: November 2025

Noimg

नदी थाना टीम ने लोकमानपुर में छापामारी कर बरामद की बड़ी मात्रा में अवैध शराब ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नदी थाना टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र अंतर्गत लोकमानपुर में गोविन्द सिंह के बासा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापामारी की और वहां से 10 लीटर निर्मित देशी शराब, 70 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब तथा शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। घटनास्थल पर पुलिस ने बरामद अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। इस मामले में नदी थाना में कांड संख्या 61/25 दिनांक 23.11.25 के तहत धारा 30ए/30 (डी) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

नवगछिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर में सघन वाहन जॉच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से बिना हेलमेट चलाने वाले और ट्रिपल लोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शमन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान आम जनता से भी अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे और जनता की सुरक्षा को […]

जूनियर कैरम प्रतियोगिता 2025 आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। कैरम एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के तत्वाधान में जूनियर कैरम प्रतियोगिता 2025 नवगछिया में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक खेल का अनुभव कराया। समापन समारोह में जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद, जिला सचिव संजय सिंह, आर्मी जवान मुकेश कुमार, कंप्यूटर सेंटर के संस्थापक शंभू शरण और ताइक्वांडो कोच लोकेश शरण ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:अंडर 14 बालक वर्ग प्रथम स्थान: हिमांशु कुमार द्वितीय स्थान: अमृत अर्णव तृतीय स्थान: अनमोल कुमार अंडर 17 बालक वर्ग प्रथम स्थान: आदित्य राज द्वितीय स्थान: आदित्य कुमार भगत तृतीय स्थान: अनुज कुमार प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें […]

नवगछिया प्रीमियर लीग: पहले दिन टाइटन और रॉयल्स ने दिखाई जीत की झलक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया प्रीमियर लीग के पहले दिन खेल शानदार रहा, जिसमें दोनों मुकाबलों में रोमांचक और दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। कचहरी मैदान पर हुए पहले मैच में नवगछिया टाइटन ने नवगछिया स्ट्राइकर को 7 रनों से हराकर जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में नवगछिया टाइटन के कप्तान अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में नवगछिया टाइटन ने 143 रन बनाए। टीम की तरफ से सर्वाधिक रन अमन सिंह राजपूत ने 54 और ओम ने 26 रन बनाए। नवगछिया स्ट्राइकर की तरफ से गेंदबाजी में शिवम ने 6 विकेट लेने का प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी मेहनत कामयाब नहीं हो पाई। नवगछिया स्ट्राइकर की टीम ने 20 ओवर में 136 रन ही बना पाए। […]

नवगछिया में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर — स्थिति नाजुक ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

नवगछिया के एनएच 31 पर तेतरी जीरोमाइल और गुदरिया स्थान के आसपास सोमवार शाम हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया। पहला हादसा गुदरिया स्थान के पास हुआ, जहाँ एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी गौरव कुमार और नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना भवानीपुर में हुई, जहाँ धनंजय कुमार नेशनल हाईवे पर अचानक एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी स्थिति चिंता जनक बताई जा रही […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस पर विभिन्न संस्थाओं को मिला ‘बिहुला गौरव सम्मान’ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया ।माँ बिहुला-विषहरी की पावन भूमि नवगछिया ने स्थापना के 53 वर्ष पूरे कर लिए। सोमवार को इस विशेष अवसर पर श्री शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ‘बिहुला गौरव सम्मान’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवाभावी संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नवगछिया विकास समिति के सदस्य मुकेश राणा ने बताया कि इस अवसर पर शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया, भागलपुर जिला प्रशासन, लायंस क्लब नवगछिया, क्लीन नवगछिया–ग्रीन नवगछिया, जय महादेव नि:शुल्क बोलबम सेवा शिविर ढोलबज्जा, मारवाड़ी युवा मंच, सामूहिक विवाह समिति तेतरी, गणिनाथ सेवा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कौशल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, गरूड़ प्रजनन केंद्र कदवा, […]

Noimg

23 बिहार बटालियन एनसीसी के विशेष प्रशिक्षण कैंप में ब्रिगेडियर अरुण उणियाल का निरीक्षण, कैडेट्स को दिया प्रेरक संबोधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ।23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, भागलपुर में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप में रविवार, 24 नवंबर 2025 को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उणियाल ने निरीक्षण हेतु आगमन किया। इस कैंप में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्रभाग के 500 से अधिक कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ब्रिगेडियर उणियाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी शस्त्र दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके पश्चात ब्रिगेडियर उणियाल ने उपस्थित कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत सैन्य यात्रा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए ब्रिगेडियर के पद तक अपनी पहचान बनाई।उन्होंने […]

Noimg

तेतरी जीरोमाइल में भीषण सड़क हादसा: दो नव नियुक्त शिक्षकों की दर्दनाक मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर चौक के पास सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आकर अपाची बाइक पर सवार दो शिक्षकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दोनों शिक्षक इसी वर्ष 2025 में बीपीएसी से नियुक्त हुए थे और प्रतिदिन अपाची बाइक से स्कूल आते-जाते थे। मृतकों की पहचान पहले मृतक की पहचान सुशील कुमार साह, पिता रामचंद्र साह, उम्र 34 वर्ष, निवासी – नन्हकार शंकरपुर नन्हकार, थाना परबत्ता के रूप में हुई है। सुशील शादीशुदा थे। उनकी पत्नी अंजू कुमारी और दो छोटे बच्चे हैं—एक 3 वर्ष की बेटी और दो वर्ष का बेटा। सुशील दो भाइयों में […]

Noimg

सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 400 से अधिक माताओं-बहनों की सहभागिता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ।लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, बलाहा (नारायणपुर) के प्रांगण में रविवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक शिक्षा समिति की प्रांत संयोजिका शर्मिला कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रांत संयोजिका शर्मिला दीदी ने महिलाओं की शक्ति, उनकी भूमिका और समाज में उनके व्यापक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लोक शिक्षा समिति की प्रांत प्रमुख डॉ. सुनीता वासुकी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 400 माताएँ, बहनें, पूर्व अभिभावक, अभिभाविका, समिति सदस्य, समाज की महिलाएँ तथा विद्यालय की पूर्व छात्राएँ शामिल हुईं, जिससे समारोह की गरिमा और अधिक बढ़ गई। बहनों द्वारा शक्ति स्वरूप की प्रस्तुति […]