Month: November 2025

Noimg

जोगसर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों की जांच में मिली तेज़ी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर :जोगसर थाना पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त कई संगीन धाराओं में नामजद थे और पुलिस को उनकी तलाश लंबे समय से थी। उनकी गिरफ्तारी से संबंधित मामलों की जांच में नई प्रगति मिलने की उम्मीद है। मो. अताउल्ला गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में था वांछितजोगसर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 288/25 (दिनांक 07 नवंबर 2025) के अप्राथमिकी अभियुक्त मो. अताउल्ला (उम्र 29 वर्ष), पिता तज्जमुल हुसैन मरहूम, निवासी गरहोतिया (थाना लोदीपुर) को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। यह मामला BNS […]

Noimg

पीरपैंती में मछली पकड़ने गए मछुआरे की हार्ट अटैक से मौत, परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इनकार ||GS NEWS

पीरपैंतीबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के पीरपैंती बाजार स्थित नदी किनारे सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जहां मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान पीरपैंती बाजार निवासी स्वर्गीय नबी मियां के पुत्र मो. रज्जाक मियां के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मो. रज्जाक मियां रोज की तरह सुबह अपने साथी मो. शाहिद के साथ नदी किनारे पहुंचे थे। दोनों मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक रज्जाक मियां की तबीयत बिगड़ने लगी। उनके साथी शाहिद ने बताया कि जैसे ही रज्जाक मियां पानी में उतरे, वे अचानक अजीब हरकतें […]

Noimg

लौह पुरुष की जयंती पर भागलपुर में गूंजा एकता का संदेश, टीएनबी मैदान से निकला यूनिटी मार्च ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को यूनिटी मार्च निकाला गया। यह मार्च टीएनबी कॉलेजिएट मैदान से शुरू होकर बुढ़ानाथ पार्क में समाप्त हुआ। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मार्च के दौरान विद्यार्थियों ने “एकता में ही शक्ति है” जैसे संदेशों वाले पोस्टर और बैनर प्रदर्शित किए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और आजादी के बाद देशी रियासतों को भारत संघ में विलय करवाकर देश को एक इकाई के रूप में स्थापित किया, जो इतिहास का एक बड़ा अध्याय […]

Noimg

पुरानी रंजिश में युवक को सीने में गोली, हालत गंभीर; भागलपुर से पटना रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र के खिड्डी गांव में सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। प्रसादी यादव के पुत्र प्रदीप यादव (30) को अज्ञात हमलावरों ने सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। गोली लगते ही प्रदीप यादव जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी प्रदीप को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए तुरंत भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज में भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद देर रात बेहतर […]

Noimg

नवगछिया एनएच31 पर हुए सड़क हादसा में घायल मनोहरपुर के नीरज की मौत, दोस्त घायल, 18 दिन पहले हुई थी शादी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर नवगछिया एनएच 31 गुदरिया के पास सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी नीरज कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। नीरज के चाचा ने बताया कि सोमवार शाम नीरज अपने दोस्त के साथ बाइक से घर से निकला था। कुछ ही देर बाद परिवार को फोन पर सूचना मिली कि नीरज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। परिजन अस्पताल के लिए रवाना होने की तैयारी ही कर रहे थे कि दोबारा सूचना मिली कि नीरज को बेहतर […]

Noimg

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान फेल, आधे घंटे में फिर सड़क पर लौटे ठेले-खोमचे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर नगर निगम द्वारा मंगलवार को खलीफाबाग चौक से वैरायटी चौक तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का प्रभाव कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया। निगम के अतिक्रमण दस्ता ने सड़क और फुटपाथों पर कब्जा जमाकर दुकानदारी कर रहे लोगों को हटाया, कई को चेतावनी दी और कुछ से जुर्माना भी वसूला। पूरे अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर असगर अली कर रहे थे। नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है और जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि शहर के हर उस क्षेत्र में नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा, जहां अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलती है। दुकानदारों […]

Noimg

मगध प्रमंडल ने शानदार जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल भागलपुर बनाम मगध प्रमंडल के बीच खेला गया। मगध प्रमंडल ने टॉस हारकर भी बेहतरीन बल्लेबाजी की शुरुआत की। भागलपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, लेकिन शुरुआती पांच ओवरों में ही मगध प्रमंडल ने 50 रन जोड़ दिए। एक समय टीम के 150 से 200 रन तक पहुंचने की संभावना दिखाई दे रही थी, लेकिन भागलपुर के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। निर्धारित 20 ओवरों में मगध प्रमंडल की पूरी टीम 133 रन पर आउट हो गई। भागलपुर की ओर से विराज ने 4 […]

Noimg

केवल राम नाम का जप करने से ही भवसागर से पार – स्वामी आगमानंद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । नवगछिया के लक्ष्मीपुर रोड स्थित श्री शिव शक्ति योग पीठ आश्रम में पीठाधीश्वर स्वामी रामचंद्र आचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में सोमवार की संध्या 4:00 बजे से श्री अखंड हरि नाम संकीर्तन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत भजन सम्राट डॉक्टर हिमांशु मोहन मिश्रा दीपक जी के द्वारा श्रीराम नाम धुन एवं हरि नाम संकीर्तन से हुई। इस दौरान स्वामी आगमानंद महाराज स्वयं तबले पर संगत कर संकीर्तन में भाग ले रहे थे और राम नाम के मंत्रोच्चार की महिमा का अनुभव ले रहे थे। इस अवसर पर स्वामी आगमानंद महाराज ने राम नाम की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस […]

Noimg

नवगछिया स्थापना दिवस पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया विकास समिति द्वारा जन-कल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए बाबा गणिनाथ सेवा समिति को बिहुला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि माँ बिहुला विषहरी और नवगछिया की भूमि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। वैदिक काल से नवगछिया ऋषि-मुनियों और तपस्वी साधकों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि आज नवगछिया अनुमंडल का 54वां स्थापना दिवस है। नवगछिया अनुमंडल की स्थापना 24 नवंबर 1972 को हुई थी। उन्होंने कहा कि नवगछिया ने समय के साथ कई उच्चाइयों को देखा है और सभी समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों के […]

Noimg

राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को हराया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच सेमीफाइनल तक पहुँच गए हैं। सोमवार को पहला सेमीफाइनल तिरहुत प्रमंडल और दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया। तिरहुत प्रमंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। तिरहुत प्रमंडल की ओर से हिमांशु राज ने 24 गेंद में 32 रन बनाए जबकि आशीष राज ने 19 गेंद में 30 रनों का योगदान दिया। दरभंगा प्रमंडल की ओर से मनीष कुमार ने चार ओवर में 31 रन खर्च करके तीन विकेट हासिल किए, वहीं कृष अमित और अंकित कुमार ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दरभंगा […]