Month: November 2025

Noimg

मानव श्रृंखला निर्माण कर नशा मुक्ति के लिए जागरूकता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में मद्य निषेध दिवस पर पोषक क्षेत्र में रैली तथा मानव श्रृंखला निर्माण कर आम जन को नशा से दुर रहने के लिए जागरूक किया । वहीं संविधान दिवस पर सामुहिक रूप में संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मिश्र ने कहा कि हमारा संविधान बहुत खास है जिसमें हमारे अधिकार के साथ कर्त्तव्यों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है , जो नागरिक के जीवन में तालमेल करते हुए देश को आगे ले जाता है । हम सभी अपने संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और देश की शांति , उन्नति और समृद्धि […]

Noimg

संविधान दिवस पर एसएम कॉलेज में व्याख्यान, पोस्टर प्रेजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को व्याख्यान सह पोस्टर प्रेजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के प्रभारी हेड डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी हेड डॉ. दीपक कुमार दिनकर तथा मुख्य अतिथि टीएमबीयू के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व हेड प्रो. विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. विजय कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं सशक्त संविधान […]

Noimg

शिवशक्ति योग पीठ में विवाह पंचमी पर रामधुन संकीर्तन, स्वामी आगमानंद ने बताया प्रभु नाम का महत्व ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के शिवशक्ति योग पीठ में मंगलवार को विवाह पंचमी के पावन अवसर पर रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीठाधीश्वर स्वामी रामचंद्र आचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत था और श्रद्धालु रामनाम के अमृत वर्षा में डूबे रहे। स्वामी आगमानंद जी महाराज ने बताया कि इस कलियुग में प्रभु का नाम जपना जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि विवाह पंचमी के दिन मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता के पवित्र विवाह के अवसर पर रामनाम का जाप अत्यंत कल्याणकारी है। यह न केवल व्यक्तिगत जीवन में, बल्कि परिवार और समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाए रखता है। कार्यक्रम […]

Noimg

बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करवाने जा रहे तीन दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

भागलपुर में मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन दोस्त बाइक से बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करवाने जा रहे थे। रास्ते में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यह पता नहीं चल सका कि किसी अन्य वाहन की टक्कर लगी या बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घायल युवकों की हालत गंभीर होने तथा मुंह से ठीक से बोल […]

Noimg

चोरी गए मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार, खरीक थाना ने दर्ज किया मामला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। चोरी गए मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.11.25 को वादी सौरभ कुमार ने खरीक थाना को सूचना दी कि तुलसीपुर स्थित उनके घर से मोबाइल चोरी हो गया है और अपराधी मौके से भाग रहा है। यह देख स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद खरीक थाना की टीम तुरंत तुलसीपुर पहुंची और अपराधी रंजीत कुमार, पिता देवल मंडल, निवासी तुलसीपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर को चोरी गया मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 351/25, दिनांक 24.11.25 के तहत धारा 331(4)/305/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई […]

Noimg

फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को नवगछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 16.11.25 को वादिनी ने लिखित आवेदन देकर बताया कि अजय कुमार शर्मा ने उनके नाम पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके पति के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में गोपालपुर थाना में कांड संख्या 340/25, दिनांक 16.11.25 के तहत धारा 64/115(2)/351(2) BNS एवं 66 (E) IT ACT के अंतर्गत अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में दिनांक 24.11.25 को कांड में संलिप्त अभियुक्त अजय कुमार शर्मा, पिता विशो शर्मा, निवासी कालूचक, थाना गोपालपुर जिला भागलपुर को गिरफ्तार […]

Noimg

विवाह पंचमी पर राम-लखन बजरंगबली धाम में 251 दीपों और पटाखों के बीच धूमधाम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम-लखन बजरंगबली धाम नवगछिया में हर्षोल्लास के साथ 251 दीप और पटाखे जलाकर पर्व का भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत था। कार्यक्रम में भजन संध्या और आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम और लक्ष्मण के प्रति अपनी भक्ति और प्रेम प्रकट किया। धार्मिक उत्सव में व्यवस्थापक मिथलेश कुमार, सचिव मनीष कुमार, नीरज पोद्दार, बिरेंद्र यादव, राजेन्द्र मंडल, योगेन्द्र ठाकुर, प्रीतम सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। भक्तों ने इस अवसर को आनंदपूर्वक मनाते हुए विवाह पंचमी की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को महसूस किया। मंदिर परिसर […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस पर नवगछिया खेल संघ को मिला बिहुला गौरव सम्मान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया विकास समिति द्वारा नवगछिया खेल संघ को बिहुला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खेल संघ को खिलाड़ियों के विकास में योगदान और सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए दिया गया। इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के संस्थापक घनश्याम प्रसाद को पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में नवगछिया विकास समिति के संस्थापक मुकेश राणा, नवगछिया खेल संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवगछिया खेल संघ के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया। यह सम्मान नवगछिया क्षेत्र में खेलकूद के प्रति बढ़ते उत्साह और युवाओं […]

Noimg

सुपर ओवर में नवगछिया पैंथर्स की शानदार जीत, दूसरे मुकाबले में टाइटंस ने रोका रॉयल्स का विजय रथ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांच अपने चरम पर रहा। दिन के पहले मुकाबले में नवगछिया पैंथर्स और नवगछिया थंडर के बीच बेहद कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जो सुपर ओवर तक पहुंचा। वहीं दूसरे मुकाबले में नवगछिया टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल्स को 9 विकेट से हराकर उनका विजय रथ रोक दिया। पहला मुकाबला: सुपर ओवर में पैंथर्स की धमाकेदार जीत चौथे दिन के पहले मैच में नवगछिया थंडर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। नवगछिया पैंथर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गौतम ने सबसे अधिक 37 रन तथा पीयूष यादव ने 33 रन का योगदान […]

Noimg

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ श्रीराम-सीता विवाहोत्सव, भक्तों ने लिए दिव्य दांपत्य के संस्कार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता जानकी का पावन विवाहोत्सव बड़े ही विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जय-जयकार, मंगलगीत और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने दिव्य क्षणों के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। विवाह पंचमी की यह तिथि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वह पावन दिवस मानी जाती है, जब त्रेतायुग में श्रीराम और सीता का विवाह हुआ था। माना जाता है कि यह विवाह केवल मानवीय संबंध नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा, प्रेम और त्याग की सर्वोच्च […]