Month: November 2025

11 नवंबर 2025 की शाम 6:30 बजे तक एक्जिट पोल पर रहेगा प्रतिबंध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग ने एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। आयोग ने सभी समाचार एजेंसियों, मीडिया हाउस, रेडियो एवं टेलीविज़न चैनलों सहित अन्य संबंधित संस्थाओं को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 576/EXIT/2025/SDR/Vol.I दिनांक 13 अक्टूबर 2025 के अनुसार, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126A की उपधारा (1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 7 बजे से लेकर 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) के अपराह्न 6:30 बजे तक किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में बिहार […]

Noimg

डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को नवगछिया में मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली अनुमंडल कार्यालय परिसर से शुरू होकर तुलसीपुर तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मोटरसाइकिलों के साथ भाग लिया। रैली के दौरान “मेरा वोट, मेरा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान” और “11 नवंबर को वोट जरूर करें” जैसे नारे गूंजते रहे। माहौल पूरी तरह लोकतंत्र के उत्सव में रंगा नजर आया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार भागलपुर की जनता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि मतदान 11 नवंबर […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों को डीएम ने दी विस्तृत ब्रीफिंग ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

भागलपुर ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया में 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने ब्रीफिंग दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि जिन मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी आपको दी गई है, वहां की स्थिति पर लगातार पैनी नजर बनाए रखें। चुनाव से पहले ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जो मतदान प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, और उन पर समय रहते नियंत्रण सुनिश्चित करें। डॉ. चौधरी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, […]

अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर ड्यूटी पर रहने वाले मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि ऐसे मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जो अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर ड्यूटी पर रहते हैं और चुनाव के दिन उपस्थित नहीं हो पाते। उन्होंने बताया कि सेवा मतदाताओं में मुख्य रूप से सेना, अर्धसैनिक बल तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के वे अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जो चुनाव के दौरान अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी निभाते हुए मतदान करते हैं। इन मतदाताओं के लिए सुरक्षित रूप से मतदान सुनिश्चित करने हेतु पोस्टल बैलट (डाक मतपत्र) […]

Noimg

जीविका दीदियों ने संभाला मतदाता जागरूकता का दायित्व, घर-घर पहुंचा रहीं मतदान का संदेश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में जीविका दीदियों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली निकालकर उन्होंने लोगों को बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना जरूरी है। अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने रंगोली, मेहंदी और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को मतदान का संदेश दिया। रंगोली के जरिए उन्होंने यह दर्शाया कि जैसे रंगोली में सभी रंगों का समावेश होता है, वैसे ही लोकतंत्र में हर […]

Noimg

जीविका दीदियां चला रहीं मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने गांव-गांव जाकर लोगों से मतदान के दिन मतदान केंद्र तक अवश्य पहुंचने की अपील की। उन्होंने रंगोली, मेहंदी, नारे लेखन और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। रैली के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” और “हर वोट है जरूरी” जैसे नारे गूंजते रहे। संकल्प सभा के दौरान जीविका दीदियों ने स्वयं मतदान […]

Noimg

भागलपुर, नाथनगर और सुल्तानगंज के सेक्टर पदाधिकारियों को डीएम ने दी ब्रीफिंग ||GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में सोमवार को भागलपुर के टाउन हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 156-भागलपुर, 157-सुल्तानगंज और 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी। डीएम डॉ. चौधरी ने सेक्टर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वहां निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना उनका दायित्व है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अभी से सक्रिय होकर स्थिति पर नजर रखें और ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जो मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासनिक रूप से कड़ी निगरानी […]

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मठिया चोरी करते पकड़ा गया चोर, यात्रियों ने की जमकर पिटाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम एक जेबकतरे को यात्रियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के बीच उस समय हुई जब एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची और यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान एक चोर ने एक बच्चे के हाथ से चांदी का मठिया चोरी करने की कोशिश की। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए चोर को पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में यात्रियों ने उसे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन परिसर में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती व्यवस्था न […]

भागलपुर जदयू सांसद अजय मंडल की लगातार हो रही है फजीहत, मुख्यमंत्री की सभा में नहीं मिला मंच पर बोलने का मौका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर की राजनीति में जदयू सांसद अजय मंडल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। सोमवार को कहलगांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा के दौरान हुई घटना मंगलवार को पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन के समय सांसद अजय मंडल को हेलीपैड तक जाने से रोक दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सभा स्थल पर भी अजय मंडल को मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया। मंच पर जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश सहित कई नेता मौजूद थे, लेकिन सांसद अजय मंडल को मुख्यमंत्री के निकट […]

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेसवार्ता में की ललित नारायण मिश्रा हत्या मामले की निष्पक्ष जांच की मांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा हत्याकांड की पुनः जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट में हस्तक्षेप आवेदन (Intervention Application) दायर किया गया है। यह आवेदन CRL. M.A. 32334/2025 के तहत, CRL.A.-91/2015 में दाखिल किया गया है। श्री चौबे ने कहा कि स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा एक प्रखर नेता और जनसेवक थे, जिन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे प्रथम, द्वितीय और पाँचवीं लोकसभा के सदस्य रहे तथा राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक सेवा दी। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने योजना, श्रम, रोजगार, गृह और वित्त […]