Month: November 2025

गुरु नानक देव जयंती पर भागलपुर में निकली भव्य शोभायात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सिख समुदाय के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजे, कीर्तन और ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं के लिए सेवा, शीतल जल और लंगर के स्टॉल लगाए गए थे। सिख युवाओं ने अपने पारंपरिक निहंग परिधानों में गतका के अद्भुत करतब प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर लोग रोमांचित हो उठे। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष कीर्तन दरबार और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु नानक देव जी […]

नवीन निश्चल फिर बने युवा जदयू जिलाध्यक्ष ||GS  NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया जदयू के चर्चित युवा चेहरा एवं पूर्व युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल को एक बार फिर नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतिश पटेल ने नवीन निश्चल को तत्काल बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है। नवीन निश्चल ने कहा कि “मैं सदैव पार्टी के प्रति समर्पित रहा हूँ। यह मेरे लिए सम्मान की बात है, और मैं संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार […]

अवैध आग्नेयास्त्र एवं धारदार हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । झंडापुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ग्राम हरियो स्थित बबलू सिंह के घर से एक देशी कट्टा और एक तलवार बरामद किया। इस कार्रवाई में हरियो निवासी बबलू सिंह, पिता बुच्ची सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त मामला झंडापुर थाना कांड संख्या-150/25 के तहत दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 25(1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। झंडापुर थाना पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है और आरोपी के अन्य साथी या अवैध हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए भी कदम उठा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर […]

गोपालपुर सभा स्थल मंच पर नहीं दिखे भागलपुर के सांसद अजय मंडल, बना चर्चा का विषय ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के समर्थन में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में अन्य नेता मंच पर उपस्थित रहे, लेकिन भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल मंच पर नहीं दिखे। इस स्थिति ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया। भाजपा के नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह ने कहा कि सांसद का मंच पर नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस जनता की वोट से सांसद बने हैं, उनके बीच नहीं आना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के आलाकमान के निर्देशों के विपरीत कार्य करने वाले की स्थिति स्पष्ट है और इसके आगे इसका जवाब भी दिया जाएगा। नितेंद्र सिंह ने […]

दियारा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की झलक पाने को महिलाएं और युवतियां दौड़ पड़ीं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। दियारा क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर समय से पहले पहुंचा, जिसे देखते ही आसपास की महिलाएं और युवतियां मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर से दौड़कर सभा स्थल की ओर बढ़ गईं। सभा में मुख्यमंत्री का भाषण और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी सुनने के बाद उपस्थित महिलाओं में उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए शिक्षण, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे विकासात्मक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर महिलाओं और युवतियों की भागीदारी ने कार्यक्रम के माहौल को और अधिक जीवंत और उत्साहपूर्ण बना दिया। DESK2025

गोपालपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की विशाल जनसभा, कहा एनडीए सरकार ने बिहार को विकास के नए पथ पर लाया ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनटंगा दियारा स्थित राजकीय संत विनोबा उच्च विद्यालय रंगड़ा के मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मंच पर उनका फूल-माला से भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पहले जहाँ लोग अंधेरे में रहते थे, आज हर घर में बिजली पहुंच चुकी है। पहले सड़कें टूटी हुई थीं, आज गांव-गांव में पक्की सड़कें बन गई हैं। उन्होंने […]

मतदान हेतु किया जा सकता है 12 वैकल्पिक फोटो पह‌चान पत्रों में से किसी एक का उपयोग || GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा आवश्यक तैयारियां जोरों पर है। भागलपुर के सातों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान किया जाना है। मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर 12 वैकल्पिक फोटो पह‌चान पत्रों में से किसी एक का उपयोग ईपीआईसी के बदले किया जा सकता है। हालांकि यदि आपके पास ईपीआईसी है तो वैकल्पिक दस्तावेजों की कोई जरूरत नहीं होगी। आपका नाम मतदाता सूची में यदि दर्ज है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र, (1) आधार कार्ड,(2) मनरेगा जॉब कार्ड,(3) बैंक/पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र,(4) श्रम मंत्रालय/आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत […]

बिहार ग्रामीण बैंक, भागलपुर ने लगाया रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। सतर्कता जागरूकता अभियान सप्ताह के उपलक्ष्य में बिहार ग्रामीण बैंक, भागलपुर (क्षेत्रीय कार्यालय) के तत्वावधान में सोमवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, मायागंज में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के कर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। क्षेत्रीय प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार घोष के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय और शाखाओं के सदस्य इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और मानवता की भावना को भी बढ़ाते हैं। शिविर में लगभग 20 व्यक्तियों ने रक्तदान किया और साथ ही स्वास्थ्य जांच का […]

नवगछिया की ताइक्वांडो खिलाड़ी आनन्या वात्सल्य ने भागलपुर को दिलाया कांस्य पदक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का आयोजन पटना में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व अंडर-19 के वजन 55 से 59 किलो वर्ग में नवगछिया की ताइक्वांडो खिलाड़ी आनन्या वात्सल्य ने करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया और जिले का नाम रोशन किया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया में प्रशिक्षण लेने वाली आनन्या वात्सल्य ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके प्रशिक्षक और अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा कि यह नवगछिया और भागलपुर जिले के लिए गर्व की बात है। पदक जीतने पर आनन्या के पिता संजय कुमार सुमन और माता कुमारी चित्रलेखा अत्यंत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने कठिन […]

सचिन भारद्वाज को 38,500 पॉइंट्स में खरीदा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया प्रीमियर लीग का भव्य ऑक्शन संपन्न छह टीमों ने 90 खिलाड़ियों पर लगाई बोली नवगछिया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित नवगछिया प्रीमियर लीग (एनपीएल) का भव्य ऑक्शन 2 नवंबर 2025 को टेटरी स्थित सेलिब्रेशन होटल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों की बोली लगाई गई, जिसमें कुल छह टीमों ने 90 खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया। ऑक्शन के दौरान लीग सचिव राजेश कुमार झा और डायरेक्टर निखिल रंजन की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया निस्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। आयोजन स्थल पर खेल के प्रति खिलाड़ियों और टीम मालिकों में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार […]