Month: November 2025

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जीविका दीदियों ने घर-घर अलख जगाया भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीविका दीदियां घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं, ताकि मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हों। बिहपुर, गोपालपुर, कहलगांव, सन्हौला, शाहकुंड, पीरपैंती, रंगरा चौक, सबौर, जगदीशपुर और सुल्तानगंज सहित जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों ने रैली, रंगोली, मेहंदी, कैंडल मार्च और संगोष्ठियों के माध्यम से मतदान का संदेश फैलाया। रैलियों के दौरान ‘वोट डालने जाना है, […]

बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशनबालिका ताइक्वांडो खिलाड़ी ने जीता पदक || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के ताइक्वांडो की पांच बालिका खिलाड़ियों ने बिहार राज्य विद्यालय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भागलपुर जिले का नाम रोशन किया है। खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पटना में संपन्न हुई। इसमें भागलपुर जिले की ओर से भाग लेते हुए निशा कुमारी, स्वाति कुमारी, सिंपल कुमारी, सपना कुमारी — जो सभी उच्च विद्यालय लत्तीपाकर, गोपालपुर की छात्राएं हैं — तथा अनन्या वात्सल्य हाई स्कूल, नवगछिया की छात्रा ने अपने-अपने वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। पदक जीतने पर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, ताइक्वांडो जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, योगा संघ के अध्यक्ष […]

पीरपैंती बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, कई सामान जलकर राख ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार वार्ड संख्या 06 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से मोहम्मद जहीर के घर में भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि नया गैस सिलेंडर भरवाकर घर लाया गया था। जैसे ही सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ा गया और माचिस जलाई गई, उसी क्षण सिलेंडर के मुंह से गैस लीक होकर उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं और सब कुछ जलकर खाक हो गया। घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई काबू नहीं पा सका। स्थिति गंभीर होती […]

मद्यनिषेध थाना द्वारा अवैध देशी शराब बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: मद्यनिषेध थाना, सदर भागलपुर की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में मसालेदार देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर बाजार के पास की गई, जहां जांच के क्रम में एक टेम्पू की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से दो प्लास्टिक के बोरे और ड्राइवर सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से 200 एमएल क्षमता वाले पाउच में भरी हुई मसालेदार देशी शराब कुल 867 पीस (लगभग 173.4 लीटर) बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 52,020 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता प्रभु पासी, निवासी – दारे, थाना – पोरिया, जिला – गोड्डा […]

11 नवंबर को गैर सरकारी संस्थानों में भी रहेगा सवैतनिक अवकाश ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में 11 नवंबर 2025, दिन मंगलवार को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) के अनुसार सभी श्रमिकों और कामगारों को लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्राप्त करने का अधिकार है। इस अवसर पर सरकारी संस्थानों के साथ-साथ गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी सवैतनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। इस संबंध में उप श्रमायुक्त, भागलपुर की अध्यक्षता में आज श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिष्ठानों के नियोजकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत […]

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी, महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर जताई खुशी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित चुनावी जनसभा को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। इसी क्रम में भागलपुर के घंटाघर चौक पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त किया। महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ आज देश की हर वर्ग की महिलाएं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब अंग की पवित्र धरती पर आ रहे हैं, तो उनका स्वागत पूरे सम्मान और […]

भागलपुर में 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद भागलपुर में आगामी 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सहित एनडीए के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि तथा 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर तैयारियाँ जोरों पर हैं ताकि प्रधानमंत्री का स्वागत भव्य और ऐतिहासिक तरीके से किया जा सके। संजय सेठ ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए […]

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक, जिले का नाम किया रोशन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का आयोजन शेखपुरा में किया गया, जिसमें भागलपुर जिले की ओर से खेलते हुए तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंकुर आनंद, सूरज कुमार और अमन कुमार ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि तीनों खिलाड़ी उच्च विद्यालय, लत्तीपाकर, गोपालपुर के छात्र हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की है। जिला के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने कहा कि यदि सरकार इन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए, तो […]

नवगछिया में शारीरिक रूप से लाचार वृद्ध मतदाता ने किया मतदान, प्रशासन और निर्वाचन कर्मियों की सराहना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर नवगछिया प्रशासन द्वारा शारीरिक रूप से लाचार वृद्धजन में शामिल वार्ड 23 की वोटर कमलावती देवी का मतदान रविवार को पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ पुलिस बलों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। इस कार्य में लगे सभी मतदान कर्मियों और पदाधिकारीगण का वृद्धजन वोटर के परिवारजन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कमलावती देवी के परिजनों ने कहा कि निर्वाचन आयोग और नवगछिया प्रशासन की ओर से शारीरिक रूप से लाचार वृद्धजन को मतदान में शामिल करने के लिए किए गए विशेष प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। उनके अनुसार, कमलावती देवी जैसी वृद्धजन को मतदान का अधिकार दिलाने के इस प्रयास से न केवल उनकी भागीदारी सुनिश्चित हुई, बल्कि यह […]

बिहार विधान सभा निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए नवगछिया पुलिस द्वारा सघन सुरक्षा अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस जिला नवगछिया ने स्वीकृत CAPF कम्पनी के लिए दैनिक ऑपरेशनल प्लान तैयार किया है। इसके अंतर्गत जगह-जगह केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च, सघन वाहन जॉच, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंट और कुर्की अधिपत्र तामिला के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी मतदाता सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, सुनिश्चित करना है। DESK2025