Month: November 2025

झंडापुर में अवैध देशी शराब का भंडार बरामद, पुलिस ने की कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : झंडापुर थाना टीम द्वारा एन0एच0-31 स्थित हरियो ढ़ाला के पास से कुल 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 149/25 दिनांक 02.10.25 के तहत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 में मामला दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में निर्मित देशी शराब 45 लीटर, अर्धनिर्मित देशी शराब 1000 लीटर, गैस सिलेंडर 2, चूल्हा 1, प्लास्टिक ड्रम 5 एवं अन्य सामग्री शामिल है। झंडापुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कानून के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। DESK2025

उपहार और सम्मान पत्र देकर किया गया प्रोत्साहित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

जीएस न्यूज़ अख़बार के टॉप फैन और अगस्त माह के विजेता को मिला सम्मान नवगछिया । जीएस न्यूज़ अख़बार की ओर से पाठकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अगस्त माह के टॉप फैन विजेता को सम्मानित किया गया। विजेता पाठक को सम्मान पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीएस न्यूज़ टीम के सदस्यों ने बताया कि पाठकों का निरंतर सहयोग और विश्वास ही अख़बार की सच्ची ताकत है। टॉप फैन प्रतियोगिता के विजेता को ब्रांच आफिस बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने विजेता को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी सक्रिय सहभागिता जारी रखने की अपील की। जीएस न्यूज़ प्रबंधन ने कहा कि पाठकों के प्रति सम्मान और जुड़ाव […]

153 बिहपुर में प्रचार वाहन पर पोस्टर फाड़ने का मामला, जांच में सामने आई बच्चों की शरारत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अजय रविदास के प्रचार वाहन से पोस्टर फाड़ने की घटना प्रकाश में आई। दिनांक-01.11.25 को अजय रविदास ने भवानीपुर थाना को सूचना दी कि नारायणपुर प्रखंड के चौहददी गांव में उनके प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर कुछ व्यक्तियों द्वारा फाड़े गए हैं। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में पता चला कि यह घटना प्रचार प्रसार के दौरान बच्चों की शरारत के कारण हुई थी और किसी प्रकार की मारपीट या हिंसा की घटना नहीं हुई। इस मामले में प्रत्याशी अजय रविदास के आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया और विधि सम्मत […]

कटिहार में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। कटिहार जिले के कदुआ थाना क्षेत्र के सागरत गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजू श्रीवास्तव, पिता स्वर्गीय विष्णुदेव श्रीवास्तव, निवासी सागरत, थाना कदुआ, जिला कटिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव शाम को टहलने के लिए घर से चौक की ओर गए थे। लौटते समय किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को कटिहार सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार तड़के डॉक्टरों ने […]

रंगरा चौक में जीविका दीदियों ने लिया मतदान का संकल्प ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा चौक प्रखंड में विकासशील जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों से आगामी 11 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही संकल्प सभा का आयोजन कर सभी जीविका दीदियों ने स्वयं मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को […]

गोपालपुर में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 192 और 193 पर जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में 75 से अधिक जीविका दीदियां शामिल हुईं। उन्होंने रंगोली और मेहंदी के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी दीदियों ने एक संकल्प सभा का आयोजन कर यह प्रण लिया कि आगामी 11 नवंबर को वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। जीविका दीदियों […]

भागलपुर में खलीफाबाग चौक ठाकुरबाड़ी के पास दो परिवारों के बीच मारपीट, घंटेभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जोकसर थाना क्षेत्र के खलीफा बाग चौक स्थित ठाकुरबाड़ी के पास रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं बीच सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया और मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलते ही जोकसर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत दुकान के सामने […]

झंडापुर में सड़क हादसा, खेत से लौटते समय 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार फरार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय विष्णुदेव शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवगछिया की दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार बाइक ने विष्णुदेव शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, विष्णुदेव शर्मा रोज की तरह अपने खेत में गाय के लिए चारा लाने गए थे। लौटते समय एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें […]