Month: December 2025

Noimg

डीईओ कार्यालय में देवी-देवताओं की तस्वीरें तोड़े जाने पर हंगामा, एबीवीपी कार्यकर्ता पहुंचे कार्यालय || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में दीवारों पर टाइल्स में लगी देवी-देवताओं की तस्वीरों को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीईओ कार्यालय पहुंचे और इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटना से आम लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। घटना को लेकर डीईओ कार्यालय परिसर में […]

Noimg

19 जिलों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट, भागलपुर में बढ़ी कनकनी, स्कूलों का समय बदला || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार के 19 जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर भागलपुर जिले में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही तेज और सर्द पछुआ हवा चलने लगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कनकनी में अचानक इजाफा हुआ है। ठंड का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लोग बिना आवश्यक कार्य के घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम देखी जा रही है। ठंड और तेज हवा के कारण खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव को […]

Noimg

नारायणपुर में सार्वजनिक जगहों पर बेखौफ चल रहा जुआ का अड्डा || GS NEWS

नारायणपुरChanchal Jha0

शराब, स्मैक और गाजा भी होता है सप्लाई, स्थानीय पुलिस अंजान सुबह से शाम तक होती है धनवर्षा, हर रोज दाव पर लगते हैं लाखों रुपये सनलाइट मैदान, जहाज घाट मधुरापुर, बलाहा गंगा घाट, जेपी कॉलेज रोड, मधुरापुर ठाकुरबाड़ी और गनौल में जुआ का अड्डा रहता है गुलजार बसंत कुमार की रिपोर्ट नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कई सार्वजनिक स्थानों पर शाम ढलते ही जुए के अड्डे गुलजार हो जाते हैं। इन अड्डों पर न सिर्फ स्थानीय जुआरी बल्कि क्षेत्र के छंटे हुए बदमाशों के साथ-साथ कुछ सफेदपोश लोगों की भी मौजूदगी बताई जा रही है। बताया जाता है कि सुबह से लेकर देर शाम तक यहां जुए का खेल चलता है, जिसमें प्रतिदिन लाखों रुपये […]

उत्साहित होकर छात्र छात्राएं करवा रहें रजिस्ट्रेशन || GS NEWS

creative talent huntChanchal Jha0

नवगछिया बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राएं उत्साहपूर्वक रजिस्ट्रेशन करवा रहें है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रत्येक श्रेणी के छात्र प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ₹200 रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे परीक्षा में भाग लेने […]

Noimg

गंगा संरक्षण के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय खैरपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खैरपुर, भागलपुर में भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में गंगा संरक्षण पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भारतीय वन्यजीव संस्थान के नमामी गंगे प्रोजेक्ट के रिसर्चर राज शेखर ने विद्यार्थियों से मुख्यतः राष्ट्रीय नदी गंगा से संबंधित सवाल पूछे। सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता के दौरान राज शेखर ने विद्यार्थियों को गंगा और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यार्थियों को गंगा में पाए जाने वाले जलीय जीव जैसे डॉल्फिन, कछुए आदि की रक्षा करने और नदी संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। […]

Noimg

ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने अठनिया में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनीया निवासी रविंद्र कुमार और परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी रमेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के निशानदेही पर एक देशी कट्टा और तीन कारतुस बरामद किए हैं। घटना अठनिया में हुई थी, जिसमें ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र कुंदन के बयान के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल […]

Noimg

मुखिया पति कुमौदी यादव पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना की पुलिस ने मुखिया पति कुमौदी यादव पर जानलेवा हमला मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जहांगीरपुर बैसी निवासी रंजीत राय, हरेराम राय और राजकुमार राय शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कुमौदी यादव अपने खेत को ट्रैक्टर से जोतवाने के लिए गए थे। इसी दौरान करीब 100 लोगों के समूह ने उनके खेत पर इकट्ठा होकर कुमौदी यादव और उनके दो निजी गार्डों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में कुमौदी यादव और उनके गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान दोनों गार्डों का लाईसेंसी हथियार भी छीन लिया गया। इस संबंध में कुमौदी यादव ने रंगरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले […]

मारपीट और जाति-भेदी गाली देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में स्कूल जाती छात्रा के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग और उसके विरोध करने पर मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने नवगछिया एससी/एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित कुंदन दास ने बताया कि उनकी पुत्री स्कूल जा रही थी, तभी एक लड़के ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बात की जानकारी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को दी। पिता समझाने के लिए मुकेश शर्मा के पास पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें और उनकी परिवार को जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित का आवेदन मिला है और प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। […]