Month: December 2025

इस्माइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय सुद्दन टोला में शिक्षा उपनिदेशक का औचक निरीक्षण GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सुद्दन टोला में शिक्षा के क्षेत्रीय उपनिदेशक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने विशेष रूप से विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता की जांच की और स्वयं रसोई घर में पहुंचकर भोजन तैयार करने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और नियमितता के बारे में जानकारी ली। छात्रों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने यह निर्देश दिया कि बच्चों को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, […]

Noimg

परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की सड़क दुर्घटना, दो की हालत गंभीर || GS NEWS

सड़क दुर्घटनाChanchal Jha0

नवगछिया जिला के खरीक थाना क्षेत्र के चकमैदा एनएच-31 पर बीए पार्ट की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। घायल छात्रों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी वकील मंडल के पुत्र अंकित कुमार, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी गुलशन कुमार पिता शंभु मंडल और रवि कुमार पिता अवधेश मंडल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र जेपी कॉलेज, नारायणपुर से बीए पार्ट टू की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महदतपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया […]

Noimg

नवगछिया में बाइक की किश्त बकाया होने पर रिकवरी एजेंटों ने युवक से की मारपीट,थाने में दिया आवेदन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के जीरो माइल क्षेत्र में बाइक की किश्त बकाया रहने के कारण रिकवरी एजेंटों ने मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी पिंटू महतो, पिता घोघन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिंटू कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने टीवीएस शोरूम से बाइक लोन पर खरीदी थी। एक किश्त का भुगतान समय पर न करने पर फाइनेंस कंपनी के चार से पांच लोग उन्हें जीरो माइल पर मिलने के लिए आए और जबरन दबाव डालना शुरू किया। कहासुनी के बाद सभी ने मिलकर पिंटू महतो पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल […]

श्रीलंकाई बॉल बैडमिंटन टीम 25 दिसंबर को पटना पहुंचेगी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सहयोग से पटना के बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना में 27 से 29 दिसंबर तक साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीलंका की पुरुष एवं महिला बॉल बैडमिंटन टीम 25 दिसंबर को पटना पहुंचेगी। इसी दिन बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के अध्यक्ष सह बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई. राजा राव का भी पटना आगमन होगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक सह समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीलंकाई टीम तथा वाई. राजा राव के आगमन पर पटना […]

Noimg

राष्ट्रीय एकता शिविर की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, क्षेत्रीय निदेशक ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर स्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहा। बिहार-झारखंड क्षेत्रीय निदेशालय के निदेशक श्री विनय कुमार का आगमन राष्ट्रीय एकता शिविर की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक तथा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के उद्देश्य से हुआ। राष्ट्रीय एकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर लगातार निरीक्षण और बैठकों का सिलसिला जारी है। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक की अगुवाई में स्वयंसेवक आनंद के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस परेड का क्षेत्रीय निदेशक द्वारा निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इसके पश्चात वे टीएनबी महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचार्य आवास, स्टेडियम तथा अल्पसंख्यक छात्रावास का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल के चयन को लेकर मारवाड़ी महाविद्यालय के महिला प्रभाग का निरीक्षण किया […]

Noimg

भागलपुर में 22 फरवरी को बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच शिविर, मेदांता हॉस्पिटल पटना करेगा उपचार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में बच्चों के हृदय रोग से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और उचित इलाज के उद्देश्य से मेदांता हॉस्पिटल पटना की ओर से 22 फरवरी 2026 को एक विशेष निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों की हृदय संबंधी विस्तृत जांच की जाएगी। शिविर के दौरान यदि किसी बच्चे में हृदय रोग की गंभीर समस्या पाई जाती है और ऑपरेशन या विशेष उपचार की आवश्यकता होती है, तो ऐसे बच्चों को मेदांता हॉस्पिटल पटना ले जाकर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह संपूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुल्क होगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिल सकेगी। इस आयोजन को लेकर भागलपुर के एक निजी […]

Noimg

बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात, शिक्षा सुधार को लेकर सौंपा ज्ञापन || GS NEWS

बिहपुरChanchal Jha0

नवगछिया ।बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन मंत्री को सौंपा। मुलाकात के दौरान विधायक के साथ उनकी पुत्री कोमल कृति भी उपस्थित थीं। विधायक ई. शैलेंद्र ने ज्ञापन के माध्यम से बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी ढांचे और शैक्षिक सुविधाओं की गंभीर कमी है। […]

Noimg

ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, सड़क हादसों का खतरा बढ़ा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ रही ठंड के साथ सुबह और देर रात छाए कोहरे से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। विशेषकर वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। घने कोहरे के कारण कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग पर गौराचौकी के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हालांकि चालक की सूझबूझ और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से भागलपुर की ओर आ रहा था, लेकिन कोहरे […]