Month: December 2025

Noimg

समाहरणालय परिसर में आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सुरक्षा को लेकर संयुक्त मॉकड्रिल आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।समाहरणालय परिसर, प्रखंड परिसर सुल्तानगंज तथा प्रखंड परिसर इस्माइलपुर में गुरुवार को आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन सुरक्षा को लेकर संयुक्त मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास दोपहर 12:30 बजे वरीय उप समाहर्ता अंकित चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मियों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को पहले से तैयार एवं सतर्क करना था। इस मॉकड्रिल में प्रशिक्षित आपदा मित्र (स्वयंसेवक) एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान सायरन बजते ही कार्यालयों में मौजूद कर्मियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने का अभ्यास कराया गया। साथ ही भूकंप या अन्य आपदाओं की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा तकनीकों, जैसे झुको, ढको […]

Noimg

मद्य निषेध अधिनियम के तहत विशेष कोर्ट का बड़ा फैसला, अभियुक्त को पांच वर्ष का कठोर कारावास || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(ए) के तहत उत्पाद-एक के विशेष न्यायाधीश सौरभ कुमार वर्मा की अदालत ने कहलगांव अनुमंडल के अमडण्डा थाना कांड संख्या 111/21 में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने विशेष वाद संख्या 1778/21 में 22 वर्षीय अभियुक्त अनिल कुमार को दोषी पाते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अपराध की गंभीरता को देखते हुए एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने पर अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में उत्पाद-एक के अपर विशेष लोक अभियोजक ईश्वर चंद्र झा ने बताया कि यह कांड कहलगांव अनुमंडल के अमडण्डा थाना क्षेत्र […]

Noimg

मामूली विवाद में सगे भाई ने भाई को पीटा, नौ लोगों ने मिलकर घर में घुसकर की मारपीट || GS NEWS

आपसी विवादChanchal Jha0

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्दौरी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां सगे भाई ने अपने ही भाई के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना बीती रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार शाह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार शाह अपनी पत्नी के साथ घर में रहते हैं। उनका आरोप है कि उनके दोनों बड़े भाई सुनील शाह और रंजीत शाह ने अपनी मां के साथ मिलकर पैतृक संपत्ति को बेच दिया। […]

Noimg

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत नाजुक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनपुर पश्चिम टोला में देर रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान मोहम्मद फरहान और मोहम्मद बकार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, दो दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाले हसन और हुसैन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के बहाने देर रात दोनों युवकों को पानी टंकी के पास बुलाया गया। वहां पहले से घात लगाए आरोपियों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद बकार के सिर, पेट और […]

Noimg

नगर परिषद् नवगछिया ने मुख्य बाजार में एकल प्लास्टिक पर छापेमारी कर वसूला जुर्माना, 12 किलो प्लास्टिक जब्त || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नगर परिषद् नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को नवगछिया मुख्य बाजार, हडिया पट्टी एवं गौशाला रोड में एकल प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री करने वाले दुकानों की व्यापक छापेमारी की गई। नगर परिषद् के दो धावा दल, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी और प्रधान सहायक के नेतृत्व में प्रमुख दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई दुकानदारों को एकल प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया, जिनसे कुल ₹1500 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कुल 12 किलो एकल प्लास्टिक जब्त किया गया। नगर परिषद् के कर्मियों ने दुकानदारों को एकल प्लास्टिक के उपयोग से रोकने का संदेश दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। परिषद् ने कहा कि […]

Noimg

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन द्वारा कदवा के बगरी टोला में कंबल का वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से बुधवार, 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे कदवा स्थित बगरी टोला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी पवन चिरानीयां के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ठंड से बचाव के लिए 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां एवं सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह ने कहा कि लायन्स इंटरनेशनल के मूल मंत्र “सेवा ही परम धर्म” के अंतर्गत मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए लाभार्थियों का क्लब आभारी है। कंबल वितरण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, क्लब डायरेक्टर […]

Noimg

विद्यालयों में गुणवत्ता सुधार को लेकर क्षेत्रीय उपनिदेशक ने प्रधानाध्यापकों के साथ की समीक्षा बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर क्षेत्रीय शिक्षा के उपनिदेशक मो. अहसन द्वारा सभी उच्च माध्यमिक, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बुधवार की दोपहर उच्च माध्यमिक विद्यालय मकन्दपुर परिसर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान क्षेत्रीय उपनिदेशक ने सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि विद्यार्थी भविष्य में एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने शिक्षकों को विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की भी हिदायत दी। मो. अहसन ने विद्यालयों में अनुशासन और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर जोर देते हुए प्रार्थना […]

Noimg

यूनियन बैंक के रीजनल कार्यालय में हंगामा, लोन डिफॉल्टर ने मैनेजर से मारपीट की कोशिश की || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोन डिफॉल्टर युवक अचानक बैंक परिसर में घुस आया और हंगामा करने लगा। घटना के दौरान बैंक कर्मियों और अधिकारियों में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोन डिफॉल्टर मोहम्मद गुड्डू सीधे यूनियन बैंक के रीजनल कार्यालय पहुंचा और रीजनल मैनेजर अजय कुमार के चैंबर में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोप है कि गुस्से में उसने मैनेजर के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की और मौके से फरार होने का प्रयास किया। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद बैंक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद तत्काल जोगसर थाना को […]

Noimg

स्मार्ट सिटी की स्मार्ट ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से लैस, हर कार्रवाई और बातचीत होगी रिकॉर्ड || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, अनुशासित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से लैस होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। मंगलवार से इस नई व्यवस्था को विधिवत लागू कर दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस और आम नागरिकों के बीच होने वाली हर बातचीत, कार्रवाई और व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड होगा। इसका उद्देश्य न केवल यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है, बल्कि किसी भी विवाद, शिकायत या आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति में पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराना भी है। बॉडी सिक्योरिटी कैमरे से रिकॉर्ड की गई फुटेज भविष्य में जांच और कानूनी […]

Noimg

छह साल की कैद, टूटा परिवार और अंत में सच की जीत, पोक्सो मामले में दो दोषियों को हाई कोर्ट से बाइज्जत बरी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के दो परिवारों के लिए बीते छह वर्ष किसी सजा से कम नहीं रहे। हर सुबह एक उम्मीद के साथ शुरू होती थी और हर रात उसी सवाल पर खत्म होती थी कि क्या कभी सच सामने आएगा। पोक्सो जैसे गंभीर आरोपों में उम्रकैद की सजा काट रहे ननकु मंडल और बंटी कुमार यादव के लिए आखिरकार वह दिन 9 दिसंबर को आया, जब पटना हाई कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति सौरवेंद्र पाण्डेय की खंडपीठ ने सिविल कोर्ट, भागलपुर के फैसले को पलटते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को सिद्ध करने में पूरी तरह विफल रहा है। अदालत ने उम्रकैद की सजा को रद्द करते हुए […]