Month: December 2025

Noimg

नवगछिया प्रखंड के पकड़ा ग्राम में विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया प्रखंड के पकड़ा ग्राम में भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वाधान में नमामि गंगे के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं जलज परियोजना के अंतर्गत विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय को बताया कि विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वभर में बढ़ते शिकार, अवैध व्यापार, आवास विनाश और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण संकटग्रस्त हो रहे वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक हैं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। यदि वन्यजीव नष्ट होने लगें, तो प्रकृति […]

Noimg

तीनटंगा करारी गंगा तट पर गंगा महाआरती का भव्य आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के तीनटंगा करारी जहाज घाट पर गुरुवार को गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 108 रामदास महाराज, मथुरा-हरिद्वार से गंगा किनारे पैदल यात्रा कर गंगासागर की परिक्रमा करते हुए महाआरती में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन रामदास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में उपस्थित होकर आस्था का प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा के नेता बासुकी मंडल, डॉ. रविंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, सुबोध यादव, मंडल अध्यक्ष इस्माइलपुर भाजपा राममूर्ति, जोगिंदर पासवान, वरुण शर्मा, कंचन देवी सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में धार्मिक गीत और भजन-कीर्तन कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने […]

परबत्ता में नाबालिग अपहरण मामले में अपहृता बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने अपहृता को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14.11.25 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक 28.10.25 को उनकी नाबालिग पुत्री छठ पूजा का मेला देखने गई थी, जो लौटकर घर वापस नहीं आई। इस पर परबत्ता थाना ने कांड संख्या 174/25 दिनांक 14.11.25 के तहत धारा 126 (2)/115(2)/96/352/351(2)(3)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। कानूनी और तकनीकी अनुसंधान के क्रम में , दिनांक 04.12.25 को पुलिस ने तेतरी चौक से अपहृता नाबालिग को बरामद किया और अपहरणकर्ता को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरूद्ध किया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। […]

गोपालपुर में आर्म्स एक्ट के कांड में अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14.09.25 को गोपालपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचगछिया में चार-पांच व्यक्तियों द्वारा हथियार से लैस होकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 01 लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में गोपालपुर थाना ने कांड संख्या 284/25 दिनांक 15.09.25 के तहत धारा 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कांड अनुसंधान के क्रम में पहले से ही 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अन्य वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार […]

Noimg

नवगछिया में बाइक हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा के समीप विक्रमशिला सेतु पहुँच पथ पर किंग ढाबा के पास गुरुवार को बाइक सवार संजय कुमार, निवासी साहिबगंज, भागलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गस्ती में लगे परबत्ता पुलिस दल ने संजय को घायल अवस्था में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल कर्मियों ने उनके मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन साहिबगंज से अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संजय कुमार दृष्टि फाइनेंस में काम करते हैं और रोजाना भागलपुर से बिहपुर थाना क्षेत्र आते हैं। आज भी काम से लौटते समय खगड़ा के पास दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय बाइक पर नशे में […]

Noimg

डीजे गाड़ी चालक पर बांस से सर पर हमला,गंभीर स्थिति में मायागंज रेफर ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गाँव में गुरुवार की संध्या सरस्वती मंदिर के पास एक लड़की के विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा था। समारोह में डीजे बज रहा था और बच्चे डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस करते समय दो बच्चों के बीच आपसी नोक-झोक हुई, जो धीरे-धीरे लड़ाई में बदल गई। इसके बाद दोनों बच्चों के बीच मारपीट भी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर रोक दिया। कुछ देर बाद एक बच्चे के परिजन मौके पर आए और उन्होंने बस से डीजे पिकअप वाहन पर प्रहार किया, जिस पर डीजे का साउंड सिस्टम लगाया था। इस हमले में पिकअप वाहन का चालक अंकित कुमार, पिता पंकज यादव, निवासी रुपौली थाना क्षेत्र, […]

20 वर्षीय युवक का शव नारायणपुर के खेत से बरामद, हत्या की आशंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के सामने बोरनहा धार से सटे बिजली टावर के समीप गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी नंदन कुमार, पिता किशोर यादव, उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, शव पानी में फूलकर सड़ चुका था और इससे दुर्गंध आ रही थी। मृतक पांच दिन से लापता था और हत्या की आशंका जताई जा रही थी। बताया गया कि नंदन कुमार 27 नवंबर की शाम अपने घर से निकला था और उसके घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। मृतक के भाई चंदन कुमार ने बलिया थाना में नंदन के […]

खाद्यान्न वितरण अनुपात में हुआ परिवर्तन ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

जनवरी 2026 से नए अनुपात में मिलेगा खाद्यान्न भागलपुर । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता प्राप्त श्रेणी के लाभुकों के लिए खाद्यान्न वितरण के अनुपात में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। अभी तक अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 35 किलोग्राम खाद्यान्न 1:4 के अनुपात में (7 किलो गेहूँ और 28 किलो चावल) और प्राथमिकता प्राप्त श्रेणी के लाभुकों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न (1 किलो गेहूँ और 4 किलो चावल) उपलब्ध कराया जाता था। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी नवीन निर्देश के अनुसार अब दोनों श्रेणियों के लिए खाद्यान्न वितरण 2:3 के नए अनुपात में किया जाएगा। इसके तहत अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 14 किलोग्राम […]

Noimg

भागलपुर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कर्मचारियों की सेवा समाप्त, हंगामा; नई कंपनी ने नौकरी सुरक्षित रखने का दिया आश्वासन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर।सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब अस्पताल प्रबंधन ने ड्रेसर, वार्ड अटेंडेंट, टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटर सहित दर्जनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की घोषणा कर दी। सूचना मिलते ही सभी कर्मचारी अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर एकत्र हो गए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, अस्पताल संचालन की शुरुआत से ही इन कर्मचारियों की सेवाएं अंतरा कंपनी के माध्यम से ली जा रही थीं। लेकिन अब अस्पताल प्रबंधन ने सेवा प्रदाता बदलते हुए अंग विकास परिषद कंपनी के माध्यम से कार्य कराने का निर्णय लिया है। इससे मौजूदा कर्मचारियों की नौकरी अचानक संकट में पड़ गई और उनकी आजीविका को लेकर भारी चिंताएं […]