Month: December 2025

Noimg

दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत ||GS NEWS

बोल बमChanchal Jha0

देवघर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। उनके आगमन पर एयरपोर्ट पर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ा और गाजे-बाजे की धुनों के बीच बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने नड्डा का अभिवादन किया। एयरपोर्ट से नड्डा सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, पूर्व मंत्री राज पलिवार, रणधीर सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, […]

Noimg

भागलपुर में 11 से 14 दिसंबर तक लॉन टेनिस महोत्सव, ट्रेनिंग कैंप और जिला स्तरीय टूर्नामेंट का होगा आयोजन ||GS NEWS

आयोजनChanchal Jha0

भागलपुर लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से सैंडिस कंपाउंड स्थित स्टेशन क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अधिकारियों ने शहर में टेनिस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 से 14 दिसंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। एसोसिएशन के अनुसार 11 से 13 दिसंबर तक तीन दिवसीय टेनिस ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में दिल्ली और पटना से आए अनुभवी कोच युवा खिलाड़ियों और शुरुआती प्रतिभागियों को बेसिक टेक्निक, फिटनेस, फुटवर्क, स्ट्रोक सुधार और मैच टेम्परामेंट जैसी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण विधियां सिखाएंगे। 14 दिसंबर को जिला स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेताओं को भागलपुर लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र […]

पारिवारिक विवाद में दो बच्चों की मां ने दे दी जान ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा कीटनाशक दवा खाकर जान देने की दुखद घटना सामने आई है। मृतका की पहचान अमर कुमार मंडल की पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कुसुम देवी की सास सरिता देवी ने पोता-पोतियों के लिए टिफ़िन तैयार करने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया कि विवाद के बाद कुसुम देवी अपने कमरे में गईं और गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा ली। कुछ ही देर बाद उल्टी होने पर जब वह कमरे से बाहर आईं, तब परिजनों को घटना […]

Noimg

अतिक्रमण हटाने के दौरान तातारपुर में जमकर हंगामा ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्टेशन चौक से तातारपुर इलाके तक पहुंचते ही जमकर हंगामा हो गया। नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम जैसे ही तातारपुर पहुंची और सड़क पर अवैध कब्जा कर बैठे एक दुकानदार पर चालान की कार्रवाई की, तभी अचानक एक युवक मौके पर पहुंचकर टीम को ललकारने लगा। युवक के आक्रामक रवैये को देखकर सिटी मैनेजर एवं अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने उसे हिरासत में लेने का आदेश दिया। ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने हंगामा कर रहे युवक को पकड़कर वाहन में बैठाना शुरू किया, तभी कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव में उतर आए और युवक को माफ करने की गुहार लगाने लगे। लोगों ने युवक की अधिकारियों से सीधे भिड़ने […]

Noimg

दो बच्चों के साथ महिला रहस्यमय तरीके से लापता, पति ने थाने में दी आवेदन देकर बरामदगी की लगाई गुहार||GS NEWS

लापताChanchal Jha0

भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के जीरोमाइल अंतर्गत नवटोलिया चौका निवासी विपिन मंडल की पत्नी दुर्गी देवी अपने दो बच्चों—चांदनी कुमारी और सत्यम कुमार—के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इस मामले में पति विपिन मंडल ने औद्योगिक प्रक्षेत्र थाने में आवेदन देकर पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। विपिन मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी दुर्गी देवी शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चों को लेकर प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया चौका, कार्तिक चौक बाबूपुर स्कूल के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। देर शाम तक जब पत्नी और बच्चे नहीं आए तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सभी संबंधियों को फोन कर जानकारी […]

जमीन विवाद में बेटे-बहू की हैवानियत, 55 वर्षीय बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

जमीन विवादChanchal Jha0

भागलपुर। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर इटहरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक कलियुगी बेटे और बहू ने मिलकर अपने ही 55 वर्षीय पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस निर्मम हमले में पीड़ित के दोनों हाथ और दोनों पैर की हड्डियां टूट गईं, साथ ही पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घायल व्यक्ति की पहचान कमलेश्वरी यादव (55 वर्ष), निवासी बांका, के रूप में हुई है। पीड़ित कमलेश्वरी यादव के अनुसार, इस दरिंदगी को उनके बड़े बेटे सर्जन यादव और बहू पूजा देवी ने अंजाम दिया है। कमलेश्वरी यादव ने बताया कि उन्होंने जीवन भर की कमाई से अर्जित जमीन […]

Noimg

रहस्यमय परिस्थितियों में महिला लापता, परिजन प्रशासन से लगा रहे गुहार ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गनोराबादारपुर गांव में एक महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी लक्ष्मी देवी, पति बिनोद तांती, उम्र 35 वर्ष, बीते 28 नवंबर से अचानक घर से बाहर निकल गईं। इसके बाद से उनका कोई भी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार लक्ष्मी देवी बिना किसी सूचना के घर से निकलीं और काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। देर शाम तक उनका पता न चलने पर परिजन चिंतित हो गए। परिवार द्वारा रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के इलाकों में व्यापक खोजबीन की गई, लेकिन लक्ष्मी देवी का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली […]

Noimg

बिहपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, दो अभियुक्त गिरफ्तार; बड़ी संख्या में हथियार और उपकरण बरामद – GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थानांतर्गत दुधैला दियारा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई आज दिनांक 05 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 05:40 बजे गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई। सूचना के अनुसार मौजमा दुधैला दियारा स्थित अनिल यादव अपने बासा में अवैध मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर रहा था, जहां हथियारों का निर्माण और बिक्री की जा रही थी। सूचना को सत्यापित करते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर अंचल निरीक्षक बिहपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। इसमें बिहपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू टीम को शामिल किया गया। गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनिल यादव के बासा पर छापामारी […]

नवगछिया के एनएच 31 मदरौनी चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत सिंह नें किया ट्रैफिक की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह ने नवगछिया जिले के एनएच-31 मदरौनी चौक पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चौक पर ट्रैफिक और गोलंबर की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। औऱ लगातार घटना घट रही हैं । सुजीत कुमार सिंह ने मांग की है कि नवगछिया एसपी और संबंधित अधिकारियों द्वारा मदरौनी चौक का तुरंत निरीक्षण किया जाए और वहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में और अधिक दुर्घटनाएं होने का खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि चौक पर यातायात […]