Month: December 2025

Noimg

भागलपुर से मिलेगी साउंडलेस पावरलूम मशीन की सौगात, बुनकरों को शोर से मिलेगी राहत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर, बिहार के ट्रिपल आईटी (IIIT) में प्रोफेसरों और इंजीनियरों की एक टीम देशभर के बुनकरों के लिए एक बड़ी तकनीकी सौगात देने की तैयारी में है। यहां पावरलूम मशीनों के लिए लो नॉइज़ यानी कम आवाज में चलने वाली तकनीक विकसित की जा रही है। यह तकनीक न केवल बुनकरों के कार्य परिवेश को आरामदायक बनाएगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ट्रिपल आईटी के तकनीकी विशेषज्ञ और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि बिहार सहित देश के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर पावरलूम मशीनों से कपड़ों की बुनाई होती है। लेकिन इन मशीनों से निकलने वाली तेज आवाज लंबे समय से बुनकरों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। […]

Noimg

पेड़ काटते समय बिजली का पोल गिरने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर गढ़वा में एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन शर्मा, पिता नकुल शर्मा के रूप में हुई है। वे पेशे से बढ़ई थे और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिथुन शर्मा पेड़ काटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास में लगा बिजली का पोल अचानक असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और उन्हें बचाने के लिए दौड़े। परिजन तुरंत उन्हें जगदीशपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार […]

Noimg

भागलपुर में पुलिस जवानों ने ली विशेष शपथ, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का लिया संकल्प || GS NEWS

पुलिसChanchal Jha0

भागलपुर, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस विभाग तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में पुलिस जवानों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के प्रति अधिक संवेदनशील और अनुशासित बनाया जा रहा है। हालांकि प्रशिक्षण पुलिस विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इस बार दिया गया ओथ (शपथ) और संकल्प जवानों में नई ऊर्जा और कर्तव्यनिष्ठा का संचार कर रहा है। भागलपुर पुलिस लाइन में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई गई। जवानों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी दबाव या पक्षपात के अपने कर्तव्यों का निर्वहन […]

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित होगा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025, सोमवार 8 दिसंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन – GS NEWS

creative talent huntनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रत्येक श्रेणी के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 जमा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे साथ लेकर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले रंग के बॉल पेन का उपयोग अनिवार्य है। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होगी […]

Noimg

31 मार्च 2026 तक होल्डिंग व संपत्ति कर जमा करने पर ब्याज में छूट, नगर परिषद् नवगछिया ने शुरू की विशेष वसूली अभियान ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : नगर परिषद् नवगछिया क्षेत्र में होल्डिंग कर और संपत्ति कर वसूली को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। करदाताओं को राहत देते हुए नगर परिषद् ने 31 मार्च 2026 तक बकाया कर जमा करने पर ब्याज में छूट देने की घोषणा की है। इसके लिए नगर परिषद् के सभी कर्मियों को शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद् क्षेत्राधिकार में संपत्ति कर, होल्डिंग कर और रिक्त भूमि कर अधिरोपित है। विभागीय निर्देश के अनुसार बकायेदारों को यह सुविधा दी जा रही है कि वे 31 मार्च 2026 तक बकाया कर जमा कर ब्याज से राहत प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विस्तारित […]

डिमहा गांव में सड़क हादसा, कक्षा 6 के छात्र की बाइक टक्कर से मौत || GS NEWS

सड़क दुर्घटनाChanchal Jha0

नवगछिया जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गांव में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। स्थानीय मध्य विद्यालय रही टोला डिमहा के कक्षा 6 के छात्र अनुज कुमार पिता—धर्मेंद्र पोद्दार अपनी साइकिल चला रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। चोटें गंभीर होने के कारण अनुज मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अनुज सुबह 10 बजे स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे वह विद्यालय के पास सड़क पर साइकिल चला रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सीधे बच्चे के ऊपर से गुजर गई। गंभीर […]

Noimg

नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में दो युवकों का अपहरण, पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल कराया बरामद ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम करीब 4:30 बजे दो युवकों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। अपहरण के तुरंत बाद अपराधियों ने पीड़ित युवकों के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी और फिरौती की मांग शुरू कर दी। घटना की जानकारी घटनास्थल पर मौजूद उनके एक साथी ने तत्काल कदवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कदवा थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसएसटी, तकनीकी सेल और डीआईयू की टीम को शामिल किया गया। टीम ने तत्काल तकनीकी अनुसंधान शुरू किया और लोकेशन ट्रैक कर अपराधियों के ठिकाने की पहचान की। पुलिस […]

मदरौनी की आस्था ने राष्ट्रीय स्कूल गेम शतरंज प्रतियोगिता में चमकाया नाम, प्रतिभा और संघर्ष की मिसाल ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी गांव की बेटी आस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। पूर्व सैनिक कंचन सिंह की पुत्री कुमारी आस्था ने 5 से 7 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम शतरंज प्रतियोगिता 2025 में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित किया। दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित पी.एम. केंद्रीय विद्यालय में बारहवीं की छात्रा आस्था ने इस प्रतियोगिता में अपने स्कूल और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) दिल्ली रीजन का प्रतिनिधित्व किया। आस्था इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। वह 2023 और 2024 में दिल्ली रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल तथा 2025 में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसी प्रदर्शन के आधार पर वह 15 से […]

Noimg

बिहपुर थाना क्षेत्र के दुधैला दियारा में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थानांतर्गत दुधैला दियारा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई गुरुवार, 05 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 05:40 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार मौजमा दुधैला दियारा स्थित अनिल यादव अपने बासा में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण और बिक्री कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर अंचल निरीक्षक बिहपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम में बिहपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू टीम को शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनिल यादव के बासा पर छापामारी की, जहां से अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। […]

मैं सुजीत कुमार, मदरौनी पंचायत का भावी मुखिया उम्मीदवार, , सुजीतआप सभी युवाओं, बुजुर्गों और मातृ-शक्ति / नारी शक्ति से एक दृढ़ संकल्प के साथ अपील करता हूँ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि यदि युवाओं का साथ और आशीर्वाद मिला, तो मैं सिर्फ आश्वासन नहीं दूँगा, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव करके दिखाऊँगा।मेरे लिए विकास केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है—मैं यह वादा करता हूँ कि पंचायत की असली ज़रूरतों को पहचानकर, समग्र विकास की दिशा में कार्य करूंगा।  युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण – अभी तक कोई उपयुक्त मैदान नहीं है, लेकिन मैं इसके निर्माण को प्राथमिकता दूँगा, ताकि हमारे बच्चे और युवा सुरक्षित और बेहतर जगह पर खेल सकें।  सरकारी योजनाओं का 100% पारदर्शी क्रियान्वयन – हर पात्र परिवार को लाभ मिले, किसी को दौड़ना न पड़े, यही मेरी प्रतिबद्धता है। इसके अलावा, पंचायत के विकास के लिए कुछ योजनाएँ […]