Month: December 2025

Noimg

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित होगा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025, ||  GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

सोमवार 8 दिसंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रत्येक श्रेणी के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 जमा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे साथ लेकर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले रंग के बॉल पेन का उपयोग अनिवार्य […]

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो वाहन से करीब 200 ग्राम स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से लगभग 200 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज दिनांक 06.12.25 को बिहपुर थाना को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन से ब्राउन शुगर का खेप बिहपुर की ओर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सभी आवश्यक तैयारियों के बाद गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाक्षेत्र अंतर्गत रेलवे ढ़ाला के पास वाहन की जांच शुरू की। इस दौरान स्कॉर्पियो में सवार चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से लगभग 200 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से […]

झंडापुर में आपदा मित्र से मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

मारपीटChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में आपदा मित्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 23 अक्टूबर 2025 की है, जब वादी मुख्तार खान, आपदा कोऑर्डिनेटर, विसर्जन स्थल जमालपुर घाट पर ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में छोटेलाल सिंह और उसके साथ मौजूद 7–8 अन्य व्यक्तियों ने एक युवक को खींचकर पानी में ले जाने का प्रयास किया। इस पर आपदा मित्रों ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने उनका लाइफ जैकेट छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस हमले में आपदा मित्र घायल हो गए। घटना के आधार पर झंडापुर थाना कांड संख्या 147/25, दिनांक 25.10.25 को दर्ज किया गया। […]

Noimg

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर माल्यार्पण व संगोष्ठी का आयोजन ,||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएसवी कॉलेज, कहलगांव इकाई के द्वारा एसएसवी महाविद्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर माल्यार्पण व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने किया। उनकी पुण्यतिथि भारतीय संविधान निर्माता और समाज सुधारक के रूप में उनके योगदान को याद करने के लिए समर्पित किया गया है। महाविद्यालय अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण उर्फ ‘पीके’ ने बताया कि 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हो गया था इसलिए हर साल इस दिन को उन्हें श्रद्धांजलि समानता के उनके संदेश को दोहराने के लिए मनाया जाता है। डॉ अंबेडकर ने समाज को सबसे पहले मानव समानता, न्याय और मानव गरिमा का मूल्य सिखाया। उनका मानना था कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और […]

Noimg

स्कार्पियो की टक्कर से मजदूर युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम ||GS NEWS

सड़क दुर्घटनाChanchal Jha0

भागलपुर और बांका जिले की सीमा पर अमरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले सोनू कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार, पिता बेचन राय, निवासी खैरा ऊपर टोला, थाना अमरपुर, जिला बांका के रूप में की ग है। जानकारी के अनुसार सोनू किसी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान डुमरामा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सोनू को तत्काल अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले […]

Noimg

जिला परिषद अध्यक्ष पद खाली, उपाध्यक्ष प्रणब कुमार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्य ठप होने पर जताई चिंता||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिला परिषद में अध्यक्ष पद लंबे समय से खाली रहने का मुद्दा अब गंभीर होता जा रहा है। इसी समस्या को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणब कुमार ने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद से यह पद रिक्त है, जिसके कारण अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रणब कुमार ने कहा कि अध्यक्ष पद खाली रहने से योजनाओं की स्वीकृति, निधि आवंटन और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया बाधित हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जरूरी कार्य रुके हुए हैं, जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा […]

Noimg

सांसद अजय कुमार मंडल ने संसद में उठाया डिमेंशिया का मुद्दा, केंद्रीय मंत्री ने विस्तृत लिखित जवाब में बताया सरकार की तैयारियाँ ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने संसद में वृद्धावस्था में तेजी से बढ़ रही डिमेंशिया (मनोभ्रंश) बीमारी का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि बढ़ती उम्र की इस चुनौती से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उनके प्रश्न के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने विस्तृत लिखित उत्तर प्रस्तुत किया, जिसमें सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। मंत्री ने माना कि डिमेंशिया देश में तेजी से उभरती हुई एक प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती है। इसे वृद्धावस्था, गैर-संचारी रोगों (NCDs) और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हुए कई स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप का […]

Noimg

एनटीपीसी कहलगांव में बायोमास को-फायरिंग पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । एनटीपीसी कहलगांव द्वारा विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय तापीय विद्युत संयंत्रों में बायोमास उपयोग को बढ़ावा देने हेतु चल रहे सामर्थ मिशन के सहयोग से “बायोमास को-फायरिंग” विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन नगर परिसर स्थित अंग भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाहर्ता एवं जिला दंडाधिकारी, भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी (आईएएस) उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तापीय विद्युत संयंत्रों में बायोमास के सह-फायरिंग को प्रोत्साहित करना, फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देना और पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना था। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया […]

Noimg

रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपी पड़ोसी परिवार सहित फरार ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज चर्च रोड पर शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां 22 वर्षीय कुंदन यादव उर्फ बुच्चो यादव की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के पिता का नाम कंपनी यादव है। कुंदन पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इस घटना के पीछे मृतक के पड़ोसी शंकर महतो पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शंकर महतो अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद […]