Month: December 2025

भागलपुर में शास्त्रीय कथक को नई ऊँचाई दे रहे हैं नृत्य गुरु निभाष मोदी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। शास्त्रीय नृत्य कथक की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य पिछले कई वर्षों से भागलपुर के वरिष्ठ नृत्य गुरु निभाष मोदी कर रहे हैं। वे न केवल बच्चों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देकर कला साधना को समाज सेवा से भी जोड़ रहे हैं। वर्तमान समय में वे करीब 25 बच्चों को निशुल्क कथक सिखा रहे हैं, जबकि अब तक लगभग हज़ारों बच्चे उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। निभाष मोदी द्वारा प्रशिक्षित कई विद्यार्थी आज शिक्षा विभाग में म्यूजिक शिक्षक, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, रेलवे, डिफेंस विभाग सहित विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा […]

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ‘शौर्य संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सेना के शहीदों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, भागलपुर द्वारा ऐतिहासिक सैंडीस कंपाउंड में भव्य “शौर्य संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से कर्नल संजय कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी एवं पूर्व सैनिकों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद जिलाधिकारी ने तिरंगा ध्वज फहराया। इस दौरान 47 बटालियन एनसीसी, भागलपुर की गर्ल्स कैडेट्स ने राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजीता कुमारी, ईसीएचएस भागलपुर के प्रभारी अधिकारी कर्नल जे. […]

Noimg

तैयारी अधूरी, मलखाना शिफ्टिंग फिर रुकी; भागलपुर सीजीएम ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर कोर्ट के पुराने मलखाना को नई जगह शिफ्ट किया जाना था, लेकिन अधूरी तैयारी और अव्यवस्था के कारण एक बार फिर शिफ्टिंग का कार्य रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे भागलपुर के सीजीएम पप्पू कुमार राय ने स्थिति देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत शिफ्टिंग प्रक्रिया को रोकने का आदेश दे दिया। जानकारी के अनुसार, शिफ्टिंग के दौरान पुराने मलखाना की चाबी उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, जहाँ नए मलखाना को स्थानांतरित किया जाना था, वहां की व्यवस्था भी पूरी तरह अधूरी पाई गई। सीजीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि नए स्थान पर दीवारों में पानी का रिसाव था, आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे, और इलेक्ट्रिकल वायरिंग भी दुरुस्त नहीं की गई थी। […]

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

जमीन विवादChanchal Jha0

भागलपुर जिले के अंतीचक थाना क्षेत्र के परशुराम चक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शशि कुमार और उनके पिता फूलन लाल के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शशि कुमार और उनके पिता का गांव के ही कुछ लोगों के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष ने पहले कहलगांव के डीएसपी से शिकायत की थी, जिसके बाद डीएसपी ने विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार का काम रोकने का आदेश दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग लगातार उसी जमीन पर खेती […]

Noimg

दहेज प्रताड़ना का आरोप: भागलपुर में नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष फरार ||GS NEWS

दहेजChanchal Jha0

भागलपुर जिले में दहेज प्रताड़ना का एक और गंभीर मामला सामने आया है। नवविवाहिता सीता कुमारी, पत्नी नवनीत कुमार, की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका का ससुराल अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में था, जबकि मायका नारायणपुर थाना, बिहपुर में है। सीता की शादी जुलाई 2024 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उस पर दहेज को लेकर अत्याचार शुरू हो गया था। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष चार चक्का गाड़ी की मांग कर रहा था। कई बार साफ शब्दों में कहा गया— “गाड़ी दो, नहीं तो अपनी बेटी को वापस ले जाओ।” मायके वाले खेती-बाड़ी कर परिवार चलाते हैं, इसके बावजूद उन्होंने कई बार समझौता कराने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि जैसे […]

Noimg

मुर्शिदाबाद विवाद पर अश्विनी चौबे का तीखा प्रहार, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के एक पूर्व नेता द्वारा बाबरी मस्जिद के नाम पर शिलान्यास किए जाने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कड़ा रुख अपनाते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। भागलपुर स्थित सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि उन्हें मस्जिद निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विदेशी आक्रमणकारी बाबर के नाम पर मस्जिद का शिलान्यास करना देश की सनातन संस्कृति का अपमान है, जिसे भारत किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों को देश की एकता और सामाजिक सौहार्द […]

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जप्त || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर शहर में देर रात होने वाले शोर-शराबे पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शहर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है। उन्होंने बताया कि यह नियम सभी क्षेत्रों में कड़ाई से लागू कराया जा रहा है और इसे तोड़ने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। सिटी एसपी ने जानकारी दी कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाते पाए जाने पर संबंधित डीजे सेट को मौके पर ही जप्त कर लिया जाएगा। इसी अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने कई डीजे सेट जप्त किए हैं और आयोजकों पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी धर्मशाला […]

महापरिनिर्वाण दिवस पर महाविद्यालय के खेल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जीबी कॉलेज नवगछिया इकाई द्वारा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को महाविद्यालय के खेल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. शिवशंकर मंडल, प्रो. बिंदेश्वरी सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज, डॉ. दिव्यप्रियदर्शी, डॉ. अनिल, डॉ. मंजू, डॉ. सुनील के अलावा स्वयंसेवक प्रणव, अभिलाषा, प्रज्ञा, साक्षी, नेहा आदि ने भी कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने […]

Noimg

नारायणपुर लक्ष्मीपुर में आग लगने से तीन झोपड़ी जलकर राख, दो गाय घायल ||GS NEWS

नारायणपुरChanchal Jha0

नवगछिया : शनिवार संध्या को नवगछिया पुलिस जिला के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर लक्ष्मीपुर के नारायणपुर चंडी स्थान में एक आगजनी की घटना घटी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग का आरंभ अलाव जलनें के दौरान हुआ और देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। वहीं, मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम गाड़ी लेकर पहुँची । दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग ने भारी नुकसान कर दिया। आगजनी में तीन झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गए। इसके कारण राशन और घरेलू सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस घटना में दो गाय घायल हो गए […]