Month: December 2025

Noimg

भागलपुर पुलिस विभाग में पेपरलेस प्रणाली की शुरुआत, अधिकारियों को दिया गया ई-ऑफिस प्रशिक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर।पुलिस विभाग को आधुनिक और डिजिटल प्रणाली से जोड़ने के प्रयास में भागलपुर पुलिस अब पेपरलेस सिस्टम की ओर कदम बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को समीक्षा भवन सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पटना सीआईडी विभाग से आए प्रशिक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को ई-ऑफिस प्रणाली के उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, विभिन्न एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक और अवर निरीक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-ऑफिस के संचालन, फाइल भेजने-प्राप्त करने, डिजिटल नोटिंग, दस्तावेज़ प्रबंधन और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की चरणबद्ध जानकारी प्रदान की। साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि पहले पुलिस विभाग में दस्तावेज़ों के आदान–प्रदान के […]

Noimg

नए साल पर कड़ी निगरानी: झारखंड से शराब तस्करी रोकने के लिए कहलगांव पुलिस अलर्ट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, ।नए साल के जश्न में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आमतौर पर लोग इस मौके पर शराब पीकर जश्न मनाते हैं, लेकिन बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण शराब की खरीद-बिक्री और सेवन दोनों पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोग झारखंड से शराब लाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वहां देशी और विदेशी शराब आसानी से उपलब्ध है। इसी अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए कहलगांव अनुमंडल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने बताया कि झारखंड से आने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। सनहौला थाना क्षेत्र के पोठिया–बैसा चेकपोस्ट पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां सभी छोटे-बड़े वाहनों […]

Noimg

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा बुनियाद केंद्र, नाथनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला और गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। दृष्टिबाधित श्रेणी की गायन प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोविन्द कुमार को द्वितीय तथा संतोष कुमार को तृतीय स्थान मिला। वहीं मूक-बधिर श्रेणी की चित्रकला प्रतियोगिता में अभिजीत कुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और दिव्यांशु कुमार तृतीय स्थान के विजेता घोषित हुए। कार्यक्रम में न सिर्फ दिव्यांग बच्चों को बल्कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों और बुनियाद केंद्र, भागलपुर सदर के कर्मियों […]

Noimg

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर/कहलगांव/सनहौला।भागलपुर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में कहलगांव एकचारी सक्रमा निवासी राजू तांती के पुत्र मिथुन तांती एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना सनहौला तारण के पास बीते शाम करीब 7 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिथुन तांती अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिथुन सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए मिथुन को सनहौला प्राथमिक […]

Noimg

शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 59वां स्थापना दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर।शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में 59वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कहलगांव के अध्यक्ष संजीव कुमार तथा महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य राघवेंद्र नारायण आर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कुलगीत के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागतगान, लोकगीत और झिझिया नृत्य की प्रस्तुतियों से वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। करिश्मा ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि नेहा रानी द्वारा सुनाई गई कविता को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास की सराहना करते हुए सभागार हॉल एवं मंच निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था […]

Noimg

सुल्तानगंज में रेफरल अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, सुल्तानगंज के एक निजी स्कूल में रेफरल अस्पताल, सुल्तानगंज की मेडिकल टीम द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नेहा नारंग नैय्यर ने बताया कि विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, जागरूकता और सुरक्षित भविष्य के लिए विद्यालय में प्रतिवर्ष इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार चौरसिया एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों की निःशुल्क जांच कर सराहनीय कार्य किया। रेफरल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार चौरसिया ने कहा कि बच्चों की नियमित […]

Noimg

दिनदहाड़े स्कूटी चोरी का प्रयास, भीड़ ने पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित कचहरी चौक के पास दिनदहाड़े एक नवयुवक द्वारा स्कूटी चोरी करने का प्रयास किया गया। युवक नशे की हालत में स्कूटी को धक्का देकर ले जा रहा था। तभी स्कूटी मालिक नीतीश कुमार की नज़र उस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान मौके से गुजर रहे ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार भी रुक गए। उन्होंने स्थिति को समझते हुए जोगसर थाना पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया और पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। स्कूटी मालिक नीतीश कुमार ने बताया कि वह दवाई लेने मेडिकल स्टोर पर गए थे। दवाई लेकर बाहर आए ही थे कि करीब पाँच मिनट के अंदर उन्होंने देखा कि एक […]

Noimg

बिहपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार मजदूर की मौत ||GS NEWS

बिहपुरChanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर चौक के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर गुलचरण शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तेरासी गांव निवासी स्वर्गीय मोहन शर्मा के 45 वर्षीय बेटे गुलचरण शर्मा के रूप में हुई है। उनके बेटे दीपक कुमार ने बताया कि गुलचरण शर्मा बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर गांव स्थित अपने ससुराल गए थे। सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को ऑटो से घर भेजा और खुद बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। बिहपुर चौक के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे […]

नवगछिया में सड़क हादसा, 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के खरीक स्थित लदगहा के पास मंगलवार की रात एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय जानू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान जानू कुमार, पिता कमलेश्वरी पंडित, निवासी आवास बोर्ड खगड़िया, थाना चित्रगुप्तनगर, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जानू कुमार को गंभीर अवस्था में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा […]