Month: December 2025

Noimg

कटिहार से पटना दोपहर में पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांगस्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया स्टेशन रेलवे सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को स्टेशन परिसर में डीसीआई रविकांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रवीण भगत, मुकेश राणा और वशिष्ठ सिंह उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक में तय एजेंडा पर हुए कार्यों की समीक्षा से की गई। सदस्यों ने पूर्ण हुए कार्यों के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार जताया, वहीं अमृत भारत योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष भी व्यक्त किया। बैठक में नवगछिया स्टेशन के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।सदस्य मुकेश राणा ने नवगछिया में अंडरपास निर्माण, मालगोदाम क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार तथा कटिहार से पटना के बीच दोपहर के समय पैसेंजर ट्रेन परिचालन की मांग रखी। […]

Noimg

जनकल्याणकारी योजनाओं की जांच में मिली अनियमितताएँ ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मानकों की जांच वरीय पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को की गई। इस दौरान लालजी विद्यालय में जिला पंचायती राज पदाधिकारी और सीओ रौशन कुमार ने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा चेतना सत्र की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं की भी विस्तृत जांच की। जांच टीम ने आगे आंगनबाड़ी केंद्रों और जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंघिया मकनपुर स्थित मां भगवती इंटरप्राइजेज खाद-बीज दुकान में गंभीर अनियमितता पाई गई, जहां किसानों द्वारा खरीदे गए सामान का नाम स्टॉक रजिस्टर में अपडेट नहीं था। इसके अलावा लालजी विद्यालय से सटे आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था […]

Noimg

धूमधाम से मनाई गयी प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसादकी 142वीं जयंती ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन एवं शहीद गेट, बिहपुर के समीप देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 142वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मु. ईरफान आलम ने किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्श और विचार आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू न सिर्फ एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक भी थे।स्वराज आश्रम के दौरान एक आमसभा में जब अंग्रेज पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया था, तब क्रांतिकारियों ने उनके ऊपर गिरकर लाठियों को स्वयं सहा […]

Noimg

23बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर का 10 दिवसीय ओटीसी कैंप बरौनी में शुरू, 500 कैडेट ले रहे प्रशिक्षण ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ओटीसी (ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कैंप) का शुभारंभ बरौनी, बिहार में हो गया है। यह विशेष कैंप 2 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न बटालियनों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्रभाग के कुल 500 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता विकसित करने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक दायित्व और सेवा भावना को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं, जो उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैंप के […]

Noimg

मैट्रिक-इंटर परीक्षा संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी सम्मानित ||GS NEWS

शिक्षाChanchal Jha0

भागलपुर। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल, निष्पक्ष और सुचारु संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को राज्यस्तरीय सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मेधा दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने संयुक्त रूप से डीएम डॉ. चौधरी को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान-चिह्न भेंट किया। समिति की ओर से बताया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान भागलपुर जिले में पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रों पर सतत निरीक्षण और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन की भूमिका बेहद सराहनीय रही। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के […]

सोशल मीडिया पर ‘ताल ठोंक’ जंग: भागलपुर में सांसद और विधायक आमने–सामने, सियासत में बढ़ी तपिश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। कड़ाके की सर्दी के बीच भागलपुर की राजनीति अचानक गर्मा गई है। गंगा के आर–पार की सियासत में सोशल मीडिया पर शुरू हुई हल्की नोक–झोंक अब खुली राजनीतिक टकराहट का रूप लेने लगी है। फेसबुक पर सांसद अजय मंडल और बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेन्द्र के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने समर्थकों से लेकर आम मतदाताओं तक में हलचल पैदा कर दी है। बीते मंगलवार को सांसद अजय मंडल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बिहार सरकार की उपलब्धियां साझा करते हुए लिखा कि “नीतीश सरकार नौकरी एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेज गति और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सहकारिता विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1089 पदों पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।” […]

Noimg

सांड़ ने मारकर किया महिला को बुरी तरह घायल, नवगछिया अस्पताल में हुआ उपचार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी मीणा देवी, पिता स्वर्गीय बाले मंडल, बुधवार को उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं जब खेत से पटवन करवा कर वापस लौटते दौरान एक आक्रामक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला संभल भी नहीं पाईं और सांड़ ने उन्हें उठाकर जोर से पटक दिया। हमले में सांड़ के सींग ने मीणा देवी की जांघ के पास पैर में बेहद गहरा जख्म कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया गया। […]

Noimg

किशनगंज में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, 2.50 लाख की मांग पर निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के किशनगंज जिले में निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने जमीन म्यूटेशन के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपए की घूस मांग की थी। मंगलवार को निगरानी विभाग की सात सदस्यीय टीम ने प्रखंड कार्यालय क्षेत्र में छापेमारी की। इसी दौरान अभिषेक होटल के पास राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को घूस की रकम लेते हुए दबोच लिया गया। यह कार्रवाई खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी की शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जमीन म्यूटेशन के नाम पर राजस्व कर्मचारी द्वारा अवैध धन की मांग की गई थी। शिकायत के बाद विभाग ने गुप्त जांच शुरू की और आरोप सही […]

Noimg

अपर जिला दंडाधिकारी और अंचलाधिकारी की संयुक्त टीम ने नाथनगर में किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और अंचलाधिकारी रजनीश कुमार की संयुक्त टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना था। जांच दल ने सबसे पहले मध्य विद्यालय, नूरपुर का दौरा किया। यहां शिक्षा व्यवस्था, उपस्थिति रजिस्टर, कक्षाओं के संचालन तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की समग्र समीक्षा की गई। इसके बाद टीम जन वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कांझिया स्थित खाद्य दुकान पर पहुँची, जहाँ खाद्यान्न एवं उर्वरक के भंडारण, वितरण व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से जांच की गई। इसके पश्चात टीम ने रेफरल अस्पताल, नाथनगर का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों […]

Noimg

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने अर्पित की पुष्पांजलि ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र की एनडीए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता को गुमराह कर रही है और देश की व्यवस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं, जिससे […]