Month: February 2026

Noimg

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी भूसखारी उर्फ अमित रजक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी भूसखारी उर्फ अमित रजक पिता बनारसी रजक को 01 देशी कट्टा एवं 16 जिंदा कारतूस बिंडोलिया के साथ तेलघी से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 37/26, धारा- 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी, कुख्यात अपराधी सकला यादव के गिरोह के सदस्य है। अभियुक्त भूसखरी उर्फ अमित के विरुद्ध बिहपुर थाना, खरीक थाना, परबत्ता थाना में आधा दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। Chanchal Jha

Noimg

कानून उल्लंघन पर नवगछिया पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया जिले में कानून उल्लंघन के मामले में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने तत्काल कड़ी कार्रवाई की है। 6 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 9 बजे नवगछिया पुलिस को सूचना मिली कि जिले में पदस्थ दो पुलिस कर्मियों के बीच आपसी विवाद के दौरान पीटीसी विशाल कुमार सिंह घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पुअनि जयराम मांझी और पीटीसी विशाल कुमार सिंह के बीच पूर्व में पैसे के लेन-देन […]

Noimg

तेज रफ्तार के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दो चालक की मौत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में नवोदय चौक, एनएच 31 पर शनिवार तड़के सुबह लगभग 5:30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक ट्रक का उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर पुलिस के दलबल ने मौके पर पहुंचकर घायल उपचालक को उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों मृतक ट्रक चालकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया भेज दिए। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:दिवाकर कुमार […]

Noimg

एक शिक्षण संस्थान स्थित हॉस्टल में 12वीं के छात्र ने दे दी जान, मचा हड़कंप. || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नबाब कॉलेनी स्थित टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं (कोमर्स ) कक्षा के एक छात्र ने जीवन लीला समाप्त कर ली । घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया । मृतक छात्र की पहचान सन्हौला थाना क्षेत्र के मधुवनपुर गाँव के निवासी अवदेश उर्फ़ पप्पू के 20 वर्षीय पुत्र आदित्य के रूप मे हुई है,जो भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में अपने छोटे भाई के साथ रहता था बताया जा रहा है कि घटना के समय छोटा भाई नीचे खेलने चला गया था, इसी दौरान छात्र ने कमरे के अंदर जाकर […]

Noimg

सुल्तानगंज में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय माधव साह पर कथित रूप से हमला किया गया। घायल माधव साह ने बताया कि घटना 2 फरवरी की रात लगभग 10 बजे हुई। वे अपने बथान की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि स्थानीय व्यक्ति प्रेमजीत मंडल उर्फ नेपाली मंडल उनकी निजी जमीन पर सड़क बना रहा है। विरोध करने पर प्रेमजीत मंडल और पहले से मौजूद 10-15 अज्ञात लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें माधव साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को गांव के एक व्यक्ति ने देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सुल्तानगंज ले गए, लेकिन […]

Noimg

मायागंज में नाले से नवजात का शव बरामद, इलाके में सनसनी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र स्थित मायागंज में महर्षि मेंही आश्रम के मुख्य गेट के सामने नाले से एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाले में पड़े शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर आसपास के लोगों में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के अस्पतालों, नर्सिंग होम तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात […]

Noimg

भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 फरवरी को सेंडिस कंपाउंड में || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के निर्देश के आलोक में भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सेंडिस कंपाउंड में 8 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता के उपरांत चयनकर्ताओं द्वारा भागलपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करने हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक दृष्टिबाधित वर्ग में राजा कुमार, रौशन कुमार और गोविंद कुमार, बालक मंदबुद्धि वर्ग में अंशु गुप्ता, स्नेह और ओम राज, बालक शारीरिक दिव्यांग वर्ग में मोहम्मद सर्जन, राजू कुमार चौधरी, फंटूश कुमार और ब्रजेश कुमार, बालक मूकबधिर वर्ग में अनीश भारती, आर्यन राज, आदर्श कुमार और अमित कुमार, जबकि बालिका शारीरिक दिव्यांग […]

Noimg

राष्ट्रीय बालिका दिवस– 2026 के अवसर पर सेंडिस कंपाउंड में हुआ मिनी मैराथन प्रतियोगिता|| GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस– 2026 के अवसर पर 7 फरवरी को प्रस्तावित गतिविधियों के अंतर्गत भागलपुर जिला के सेंडिस कंपाउंड में शनिवार को मिनी मैराथन/वॉकथान प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में आगमन के अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत बाल विकास निगम भागलपुर की टीम द्वारा किया गया, जिसमें बालिकाओं के अधिकार, समानता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् अनुपमा कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस भागलपुर द्वारा जिलाधिकारी भागलपुर नवल किशोर चौधरी को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त, भागलपुर प्रदीप सिंह का […]

Noimg

फ़ाइलेरिया मुक्त भागलपुर बनाना है हमारी प्राथमिकता: सिविल सर्जन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

11 फरवरी को मनाया जाएगा एमडीए मेगा अभियान, कैंप लगाकर कराया जाएगा दवा सेवन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय उद्घाटन जिले में 10 फरवरी से लगभग 34, 81,000 लाभार्थियों को खिलाई जायेंगी फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं भागलपुर । फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए जिला भर में 10 फरवरी, 2026 से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल किर्यान्वयन के लिए 07 फरवरी को सीफार के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मॉडल हॉस्पिटल भागलपुर के सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने बताया कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया […]

Noimg

भागलपुर में फ़रोग-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरे का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

जिलाधिकारी ने उर्दू संरक्षण पर रखे महत्वपूर्ण विचार भागलपुर। बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय (मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग) और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज टाउन हॉल, भागलपुर में एक दिवसीय “फ़रोग-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरा” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की द्वितीय राजकीय भाषा उर्दू के प्रचार-प्रसार, संरक्षण और नई पीढ़ी को भाषा से जोड़ने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एस.एम. परवेज आलम, अपर सचिव-सह-निदेशक, उर्दू निदेशालय, बिहार सरकार उपस्थित रहे। आयोजन में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, उर्दू प्रेमियों, छात्र-छात्राओं तथा शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. नवल […]