Month: March 2026

Noimg

विश्व टीबी दिवस पर भागलपुर में अनूठी पहल, मास्क और जागरूकता मुहर से दिया संदेश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।विश्व टीबी दिवस के अवसर पर भागलपुर में जीवन जागृति सोसाइटी ने आईएमए भागलपुर के सहयोग से एक अनूठी पहल की शुरुआत की है, जिससे टीबी उन्मूलन अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक आवेदन सौंपते हुए एक विशेष जागरूकता मुहर भी प्रदान की। इस मुहर पर स्पष्ट संदेश अंकित है— “मास्क पहनें, जब सफर में या भीड़ में हों।” डॉ अजय सिंह ने बताया कि टीबी (क्षय रोग) एक संक्रामक बीमारी है, जो खांसने और छींकने से फैलती है। ऐसे में यदि मरीजों के पर्चे या चिट्ठे […]

Noimg

नवगछिया में भगत सिंह शहादत दिवस पर संकल्प सभा, साम्राज्यवाद विरोधी विचारों को बुलंद करने का आह्वान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर भाकपा (माले) द्वारा नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आयोजित संकल्प सभा में वक्ताओं ने उनके विचारों को आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक बताते हुए साम्राज्यवाद-विरोधी विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि भगत सिंह ने देश को औपनिवेशिक शासन से पूर्ण स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि समय के साथ भले ही परिस्थितियां बदली हों, लेकिन ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘क्रांति अमर रहे’ और ‘साम्राज्यवाद का नाश हो’ जैसे नारे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने […]

Noimg

राम कथा के पांचवें दिन उमड़ा जनसैलाब, स्वामी विनोदानंद सरस्वती के प्रवचन से भक्त भावविभोर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने अपने प्रवचन में कहा कि “जो पति को पतन से बचाए वही सच्ची पत्नी होती है।” उन्होंने कर्म और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब कर्म का परिणाम सामने आता है तो बड़े-बड़े लोग भी सही मार्ग पर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि “जिसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते, वही धर्म है और जिस धर्म की हम रक्षा करते हैं, वही धर्म हमारी रक्षा करता है।” उन्होंने यह […]

Noimg

राघोपुर की बेटी निशु कुमारी ने साइंस में किया स्कूल टॉप, 88.2% अंक लाकर बढ़ाया मान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर बहतरा स्थित प्लस टू हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निशु कुमारी ने साइंस संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निशु ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। निशु कुमारी, राघोपुर बहतरा निवासी शंकर प्रसाद जायसवाल की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि निशु शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और नियमित मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। निशु की इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रसन्नता जताई। शिक्षकों ने कहा कि निशु अनुशासित और परिश्रमी छात्रा […]

Noimg

शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने देश के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्राओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण […]

Noimg

एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों की धूम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आयोजित विशेष शिविर के छठे दिन सोमवार को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, गीत-संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अपने विचार व्यक्त करने का मंच मिला। व्यक्तित्व विकास पर जोर इस अवसर पर “जीवन जीने की कला” एवं “समाज में आगे कैसे बढ़ें” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस […]

Noimg

मवेशी को बचाने के चक्कर में टमाटर लदा ट्रक एनएच किनारे पलटा, लाखों का नुकसान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर लगदहा चौक के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब मवेशी को बचाने के प्रयास में टमाटर लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक आंशिक रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रक (संख्या- JH 03 AQ 4023) पश्चिम बंगाल के हल्दीबाड़ी से 12 टन टमाटर लोड कर समस्तीपुर जिले के ताजपुर मंडी जा रहा था। शनिवार-रविवार की रात करीब 2 बजे, हल्की धुंध के बीच जैसे ही ट्रक लगदहा चौक के पास पहुंचा, अचानक सामने एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 15 […]

Noimg

एनएच-31 पर भीषण बाइक हादसा: तीन युवक गंभीर, मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में एनएच-31 पर सोमवार की शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गोपाल ढाबा के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी विकास कुमार, खरीक थाना क्षेत्र के सुरहा निवासी छोटू कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा […]

Noimg

कारा में टीबी जांच शिविर: 198 बंदियों की स्क्रीनिंग, 3 संदिग्ध मरीज चिन्हित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : विश्व क्षय रोग दिवस के पूर्व नवगछिया अनुमंडल कारा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों के बीच क्षय रोग (टीबी) की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर का संचालन टीबी यूनिट, नवगछिया की टीम द्वारा किया गया, जिसमें एसटीएलएस शंकर कुमार, एसटीएस मनीष माधव कुमार, एएनएम सोनी कुमारी एवं स्वास्थ्यकर्मी अरशद अली शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कारा प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान अनुमंडल कारा अधीक्षक निखिल स्वराज, चिकित्सा प्रभारी उपाधीक्षक चंदन कुमार, प्रभारी कारा चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, चिकित्सक डॉ. रूबी बेगम, परिचारक दीपक कुमार सहित अन्य काराकर्मी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। 198 […]