Month: March 2026

Noimg

नगर परिषद उपसभापति के पति से दो लाख की रंगदारी मांग, जान से मारने की धमकी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति के पति अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव से मोबाइल पर संदेश भेजकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 22 मार्च की शाम करीब 5:15 बजे अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव के मोबाइल पर एक नंबर से आवाज संदेश प्राप्त हुआ। संदेश सुनने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि यह मैसेज राणा यादव उर्फ राणा फौजी द्वारा भेजा गया है। पीड़ित का कहना है कि संदेश में गाली-गलौज करते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई और रकम नहीं […]

Noimg

समपार फाटक खोलने की मांग तेज, अनुमंडल पदाधिकारी ने डीएम व रेल विभाग को भेजा पत्र || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।आदर्श स्टेशन नवगछिया के पूर्वी गेट संख्या-11 को बंद किए जाने के विरोध में अब प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू हो गई है। समपार फाटक को पुनः खोलने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलाधिकारी एवं रेल विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि गेट बंद किए जाने के विरोध में आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में 9 मार्च को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री, भारत सरकार के नाम संबोधित एक ज्ञापन अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारी को सौंपा था। उक्त ज्ञापन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी, […]

Noimg

नवगछिया में नशा उन्मूलन रैली, युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को नशा उन्मूलन रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश रजक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने […]

Noimg

तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत, एक घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।रंगरा थाना क्षेत्र के शांति बिहार के समीप मंदरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने ओवरटेक करने के दौरान ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलार थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्राह वार्ड संख्या-1 निवासी 53 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह (पिता सुगंबर सिंह) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन सहित तेज रफ्तार […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कई प्रतियोगिताओं में लहराया परचम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में विद्यालयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान बाल भारती विद्यालय नवगछिया, द्वितीय स्थान किलकारी केंद्र धरहरा तथा तृतीय स्थान प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल नवगछिया को प्राप्त हुआ। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय नवगछिया को मिला, जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। भाषण प्रतियोगिता में सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान बाल भारती विद्यालय नवगछिया और तृतीय स्थान मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल भवानीपुर को मिला। मूर्ति कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान […]

Noimg

मदरौनी चौक पर मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकान में भीषण आग, लाखों की क्षति || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी चौक पर मंगलवार की रात करीब 8:45 बजे एक मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरौनी चौक निवासी मनोज मंडल की मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में टायर और ट्यूब रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इसी […]

Noimg

छत पर आस्था का संगम: नवगछिया की मालती देवी ने श्रद्धा के साथ किया चैती छठ व्रत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया नगर परिषद के सत्संग भवन रोड निवासी मालती देवी ने इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और पारंपरिक आस्था के साथ चैती छठ का व्रत परबैतनी के रूप में संपन्न किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने इस पवित्र अनुष्ठान को निभाया, हालांकि इस बार उन्होंने गोपाल गौशाला जाने के बजाय अपने घर की छत पर ही व्रत पूरा किया। इस अवसर पर उनके परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और पूरे माहौल में श्रद्धा, भक्ति और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मालती देवी के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि यह परंपरा उनके परिवार में वर्षों से चली आ रही है और हर साल पूरे विधि-विधान के साथ इसे निभाया जाता है। उन्होंने कहा, “हमारे […]

Noimg

चैती छठ पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतान की लंबी आयु की कामना की। घाटों पर भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सभी प्रमुख घाटों पर आपदा मित्रों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इसके अलावा […]

Noimg

बत्ती गुल कर सीएसपी संचालक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया मोड़ के समीप अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय उत्तम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में घायल के पिता शिव कुमार सिंह ने बताया कि वे दुकान के पीछे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है, लेकिन जब चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो वे बाहर निकले। बाहर आकर देखा कि उनके बेटे उत्तम कुमार को गोली मार दी गई है। परिजनों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के […]

Noimg

गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन घायल, स्थानीय लोगों ने बचाई जान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।जिले के बगरी चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौहद्दी निवासी पंडित नवीन झा की पत्नी, फुआ और फूफा ई-रिक्शा से गोपालपुर में एक रिश्तेदार के यहां पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खरीक थाना क्षेत्र के बगरी चौक के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने उनके ई-रिक्शा में सीधी […]