Month: March 2026

Noimg

आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम, चैती छठ पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन बुधवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। भागलपुर सहित नवगछिया, कहलगांव, पीरपैंती और सुल्तानगंज के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के समय जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह होते ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा-अर्चना करती नजर आईं, वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। “छठी मईया” के गीतों से पूरा […]

Noimg

बिहार दिवस समारोह का भव्य समापन, बाल भारती विद्यालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मारी बाजी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।बिहार दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय कार्यक्रम का आज भव्य समापन हो गया। इस समारोह का विधिवत उद्घाटन 22 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार द्वारा किया गया था। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में नवगछिया के कुल 12 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल भारती विद्यालय, नवगछिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल भारती विद्यालय की ओर से दो मनमोहक नृत्य, बिहार की लोक गाथा तथा गुरु वंदना की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। नृत्य कार्यक्रम में खुशी कुमारी, आराध्या चौधरी, फिजा आरुषि, रिया […]

Noimg

चैती दुर्गा मंदिर में सरस्वती पूजा पर संध्या बेल निमंत्रण, बुधवार शाम खुलेगा पट || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में छठी पूजा के पावन अवसर पर संध्या बेला में विशेष ‘बेल निमंत्रण’ कार्यक्रम श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। मंदिर के पुजारी पंडित अजीत पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी का आह्वान किया गया। ‘बेल निमंत्रण’ हिंदू धार्मिक परंपरा में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है, जिसमें देवी-देवताओं को विशेष पूजा के लिए आमंत्रित किया जाता है। मान्यता है कि इस अनुष्ठान के माध्यम से देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और क्षेत्र में सुख-समृद्धि का वास होता है। मंदिर समिति के अनुसार, बुधवार की संध्या बेला […]

Noimg

“जिसकी ओर कोई नहीं देखता, उसकी ओर राम देखते हैं” — स्वामी विनोदानंद सरस्वती || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के छठे दिन प्रयागराज से पधारे संत स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “हिमालय से गिरे व्यक्ति का इलाज संभव है, लेकिन समाज से गिरे व्यक्ति का इलाज संभव नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि “जिसकी ओर कोई नहीं देखता, उसकी ओर भगवान राम देखते हैं और जिसकी चर्चा कोई नहीं करता, उसकी चर्चा भी राम करते हैं।” स्वामी जी ने कहा कि जो भगवान की कथा सुनता है वह भाग्यशाली होता है, लेकिन जिसकी कथा स्वयं भगवान करते हैं, वह अत्यंत भाग्यशाली होता है। उन्होंने लोगों को नैतिकता, भक्ति और सदाचार का महत्व बताते […]

Noimg

4–5 अप्रैल को होगा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव, निकलेगी भव्य निशान शोभा यात्रा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांवरिया सरकार समिति द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव का आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को स्थानीय घाट ठाकुरवाड़ी में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव के पहले दिन 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा गाजे-बाजे, नृत्य-नाटिका के साथ नगर भ्रमण करते हुए घाट ठाकुरवाड़ी पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी दिन तथा 5 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें पंकज […]

Noimg

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में दंडाधिकारियों की तैनाती || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में कई संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नवगछिया क्षेत्र में 14 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं परवत्ता थाना क्षेत्र में 4 स्थानों, ढोलबज्जा में 3 स्थानों, कदवा में 5 स्थानों, इस्माइलपुर में 2 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गोपालपुर एवं रंगरा थाना क्षेत्रों में 9-9 स्थानों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भवानीपुर में सर्वाधिक 24 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि बिहपुर में 19 और खरीक […]

Noimg

जनवितरण प्रणाली लाइसेंस में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाइसेंस निर्गत करने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। इस संबंध में निवास कुमार रजक, इस्ताक एवं विश्वजीत रजक ने जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया को आवेदन सौंपा है। आवेदन के अनुसार, बनिया निवासी अनिल कुमार रजक के नाम पीडीएस का लाइसेंस जारी किया गया है, जबकि उनके पास पहले से ही खाद-बीज का लाइसेंस है। साथ ही वे बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा ग्राहक सेवा केंद्र भी संचालित करते हैं और आटा चक्की मिल का संचालन भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही व्यक्ति को कई प्रकार के व्यवसायों का लाभ दिया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। […]

Noimg

तेतरी में विवाह भवन बंद कराने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा हस्ताक्षरित आवेदन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी स्थित वार्ड संख्या 8 एवं 9 में संचालित एक विवाह भवन को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त विवाह भवन की गतिविधियों से इलाके के लोग लंबे समय से परेशान हैं। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि विवाह भवन में प्रतिबंधित शराब के सेवन, आपत्तिजनक गतिविधियों तथा घरेलू बिजली का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा दिन-रात ध्वनि प्रदूषण फैलाने, सड़क किनारे कचरा जलाने से वायु प्रदूषण फैलाने तथा गरीब लोगों से जबरन पैसे वसूलने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी कठिनाइयों का […]

Noimg

साइबर ठगी : 23 संदिग्ध लेनदेन में भवानी इलेक्ट्रॉनिक संचालक पर केस दर्ज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में नवगछिया के भवानी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक मोहित कुमार के बैंक खाते से 23 संदिग्ध लेनदेन होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोहित कुमार के विरुद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जानकारी देते हुए साइबर उपाधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार वर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह पाया गया कि साइबर अपराध में संलिप्त कुछ बैंक खातों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा था, इसी क्रम में मोहित कुमार के बंधन बैंक खाते पर 23 शिकायतें दर्ज मिलीं। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त खाते के माध्यम से विभिन्न राज्यों के […]

Noimg

हत्या मामले में एक आरोपी दोषी करार, सजा पर चार अप्रैल को फैसला || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी की अदालत ने हत्या के एक मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी गुलशन कुमार को दोष सिद्ध किया गया है, जबकि सह-आरोपी प्रमोद यादव को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। सजा के बिंदु पर आगामी 4 अप्रैल को निर्णय सुनाया जाएगा। मामला 2 दिसंबर 2022 का है, जब गोसाईगांव निवासी शिरो देवी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतका के पुत्र गोरेलाल यादव के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें गांव के ही गुलशन कुमार एवं प्रमोद यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था। अदालत ने सत्रवाद संख्या 498/23 […]