Month: March 2026

Noimg

“अपना बिहार” प्रस्तुति से बाल-भारती के बच्चों ने जीता दिल, बिहार दिवस पर बिखरा सांस्कृतिक रंग – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह के अंतर्गत बाल-भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड के बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत “अपना बिहार” थीम पर आधारित कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस शानदार प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, पारंपरिक त्योहार, लोकगीत तथा महान साहित्यकारों की विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में वैष्णवी, अंशु प्रिया, इकरा, साहिर, आकांक्षा, वैभव भारद्वाज, प्रतीक आनंद, अंग कश्यप, नवरीति, केजस, प्राची, मुस्कान, काइमा, प्रहर्षिका, सृष्टि, रीत सागर, वंश राज, ज्ञानदीप, गामिनी, तान्या, वैलवी जायसवाल सहित कई बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और नृत्य से दर्शकों को […]

Noimg

“अपना बिहार” प्रस्तुति से बाल-भारती के बच्चों ने जीता दिल, बिहार दिवस पर बिखरा सांस्कृतिक रंग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह के अंतर्गत बाल-भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड के बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत “अपना बिहार” थीम पर आधारित कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस शानदार प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, पारंपरिक त्योहार, लोकगीत तथा महान साहित्यकारों की विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में वैष्णवी, अंशु प्रिया, इकरा, साहिर, आकांक्षा, वैभव भारद्वाज, प्रतीक आनंद, अंग कश्यप, नवरीति, केजस, प्राची, मुस्कान, काइमा, प्रहर्षिका, सृष्टि, रीत सागर, वंश राज, ज्ञानदीप, गामिनी, तान्या, वैलवी जायसवाल सहित कई बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और नृत्य से दर्शकों को […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल की दमदार प्रस्तुति से सजा बिहार दिवस समारोह, सम्राट अशोक भवन में बिखेरा प्रतिभा का जलवा – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया के सम्राट अशोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह के दौरान सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे समारोह में विद्यालय की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक समर्पण साफ तौर पर झलकता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडलीय पदाधिकारी एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। इस दौरान सावित्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बिहार की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। 🎭 हर प्रस्तुति में दिखा सावित्री स्कूल का समर्पणसावित्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, चित्रकला और आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन […]

Noimg

“बिहार को आगे बढ़ाने में शिक्षकों व प्रशिक्षकों की अहम भूमिका” — जेम्स फाइटर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बिहार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने प्रदेश के विकास में शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और 22 मार्च का दिन हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का दिन है, जिसे हम बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी अपने संकल्प और मेहनत के बल पर बिहार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। समृद्ध और विकसित बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि हम एकजुट होकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। जेम्स […]

Noimg

इमरजेंसी में ‘फर्जी इलाज’ की कोशिश! संदिग्ध युवक बच्ची को सुई देने पहुंचा, CCTV में कैद पूरी घटना || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में रविवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध युवक द्वारा घायल बच्ची को सुई देने की कोशिश का मामला सामने आया। हैरानी की बात यह है कि उक्त युवक न तो डॉक्टर था और न ही अस्पताल का कोई अधिकृत कर्मी, इसके बावजूद वह लंबे समय से इमरजेंसी में सक्रिय नजर आ रहा था। जानकारी के अनुसार, छत से गिरकर घायल हुई एक बच्ची को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान इमरजेंसी में मौजूद एक संदिग्ध युवक ने खुद ही इलाज शुरू करने का प्रयास किया और बच्ची को सुई देने के लिए आगे बढ़ गया। परिजनों को जब उस पर संदेह हुआ और […]

Noimg

चैती दुर्गा मंदिर में चौथे दिन भव्य संध्या आरती व भजन संध्या, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के शहीद टोला स्थित वासंतीक / चैती दुर्गा मंदिर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूजा-अर्चना के चौथे दिन मंदिर परिसर में भव्य संध्या आरती के साथ-साथ आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। शाम होते ही संध्या आरती के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटने लगे और देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर गया। संध्या आरती के दौरान घंटी-घड़ियाल, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए आरती में शामिल हुए […]

Noimg

नवगछिया में चोरों का आतंक: एक ही रात तीन दुकानों को बनाया निशाना, ₹58 हजार की चोरी से दहशत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में नवगछिया के स्टेशन चौक के समीप चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 58 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले नवगछिया स्टेशन रोड में स्थित राहुल कुमार की पान दुकान को निशाना बनाया गया, जहां दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 15 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली गई। […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय के “बिहार गौरव गाथा” गान-नृत्य ने मोहा मन, तालियों से गूंजा समारोह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : अनुमंडल प्रशासन नवगछिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का शुभारंभ बड़े ही उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल भारती विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत “बिहार गौरव गाथा” गान-नृत्य रहा। इस मनमोहक प्रस्तुति में बिहार की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति, संस्कार, पारंपरिक त्योहारों, वीर शहीदों एवं महान साहित्यकारों को भावपूर्ण और जीवंत रूप में […]

Noimg

“जैसा भोजन करेंगे, वैसा ही पड़ेगा प्रभाव” — स्वामी विनोदानंद सरस्वती || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में रामचरितमानस नवाह पारायण में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ नवगछिया के घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित 51वां श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के अमृत वर्षा कार्यक्रम के चौथे दिन प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने कहा कि “जैसा भोजन हम करते हैं, वैसा ही उसका प्रभाव हमारे शरीर और मन पर पड़ता है। जितना अधिक हम सत्संग सुनते हैं, उतना ही हमारी वाणी और विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आता है।” उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य का वही समय सार्थक है जो भगवान से जुड़ा हो और हमें अपने जीवन की इच्छाओं को भगवान पर छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वह हमारे हित में […]

Noimg

बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारी तेज, चयन समिति गठित व निर्णायकों की नियुक्ति || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 27 से 29 मार्च तक बिहपुर स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, संरक्षक चंदन भारद्वाज, उपाध्यक्ष अमन आनंद, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ भानू झा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, सचिव ज्ञानदेव कुमार एवं आयोजन सचिव अभिनाश कुमार शर्मा के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सचिव गौरी शंकर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के मैचों के सफल संचालन के लिए 11 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के तकनीकी पदाधिकारियों […]