March 21, 2026
भागलपुर में ईद का जश्न, ईदगाहों-मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की मांगी गई दुआ || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर शहर समेत आसपास के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर निकल पड़े। शहर के विभिन्न स्थानों पर नमाज़ अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख नमाज़ स्थलों—मार्केट मस्जिद, ततारपुर मस्जिद, मौलाना चक मस्जिद, बड़ीपुरा मस्जिद सहित बरारी, खंजरपुर और आसपास के गांवों में ईद की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज़ के दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज़ खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी […]