Month: June 2026

Naugachia: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से झुलसा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हुआ हादसा, समय पर इलाज मिलने से टली बड़ी अनहोनी नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरोनी पावर ग्रिड के समीप सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा एक मजदूर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान सधुआ गांव निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रहमत, पिता मोहम्मद मकसूद, के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे मदरोनी पावर ग्रिड के पास एक […]

Naugachia: गैराज में करंट लगने से संचालक की मौत, 20 वर्षों से चला रहे थे वाहन मरम्मत का काम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर स्थित भवानीपुर थाना के समीप एक गैराज में रविवार देर रात करंट लगने से गैराज संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता निवासी 50 वर्षीय रंजन चौरसिया, पिता स्वर्गीय रामनाथ चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंजन चौरसिया पिछले लगभग 20 वर्षों से भवानीपुर थाना के समीप गैराज संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने गैराज में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने […]

Naugachia: सड़क हादसा: मिनी पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

टक्कर के बाद पिकअप से भिड़ा सीएनजी ऑटो, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; पुलिस ने सभी वाहनों को किया जब्त नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पीछे से आ रहा एक सीएनजी ऑटो भी अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित दिघी गांव निवासी 30 वर्षीय सूरज कुमार, पिता सुशील कुमार सिंह के रूप में […]

Naugachia: लोन दिलाने का झांसा देकर महिला के खाते से उड़ाए 35,990 रुपये- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

साइबर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज पीड़िता का आरोप— एटीएम पिन लेकर खाते से कई बार में निकाली राशि, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी नवगछिया : बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला के बैंक खाते से करीब 36 हजार रुपये की कथित साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर नामजद आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में आरोप है कि लोन दिलाने के बहाने मोबाइल और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से कई बार में रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी भी दी। मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र […]

Naugachi: मृत्यु के बाद भी जीवन बांटने का संकल्प: नवगछिया में दधीचि देहदान समिति की नई शाखा गठित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : “मृत्यु अंत नहीं, बल्कि किसी और के जीवन की नई शुरुआत भी बन सकती है।” इसी प्रेरक संदेश के साथ रविवार को नवगछिया में दधीचि देहदान समिति की नई शाखा का गठन किया गया। स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा मानव सेवा के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में समिति के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निर्मल जैन (मुंगेर) एवं प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष तथा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अरुण कुमार सत्यमूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद केजरीवाल ने की, जबकि मंच संचालन विनय प्रकाश ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत […]

Bhagalpur: WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पटना : वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि ‘पिक्कू’ द्वारा नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। नई टीम के गठन के साथ संगठन को बिहार में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी सूची के अनुसार, LiveCities से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अक्षय आनंद को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं News Haat के सागर कुमार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रफुल झा (Pratek News), अंशु कुमार झा (News PR), अभिषेक सिंह (IANS News Agency) तथा […]

Bhagalpur: 20वें सांख्यिकी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर हुआ मंथन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई), भारत सरकार के उपक्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर की ओर से सोमवार को 20वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय “Unlocking the Potential of Administrative Data” रखा गया, जिसमें प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण तथा सुशासन में सांख्यिकी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यालय के प्रभारी वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी रंजीत कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सांख्यिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़े किसी भी देश की योजनाओं के निर्माण, विकास कार्यों की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के […]

Bhagalpur: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित करौड़ी बाजार के नवाब कॉलोनी के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान कबीरपुर जैन मंदिर के समीप निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है। हादसे के बाद जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं करीब 12 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं होने से परिजनों में आक्रोश भी देखा गया। परिजनों के अनुसार मोहम्मद इरफान अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से ससुराल में आयोजित दावत में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान करौड़ी बाजार कब्रिस्तान के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार […]

Bhagalpur: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: शंकरपुर दियारा से हथियारों का जखीरा बरामद, तीन अपराधी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को समय रहते विफल करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा से तीन अपराधियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और इसके लिए हथियारों का संग्रह कर रखा था। इस संबंध में सिटी एसपी अतुलेश झा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंकरपुर दियारा क्षेत्र में कुछ अपराधी एकत्र होकर बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं तथा उनके पास अवैध हथियार मौजूद हैं। सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस, एसटीएफ और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम […]

Bhagalpur: गंगा स्नान के दौरान 13 वर्षीय बालक गहरे गड्ढे में डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रिपोर्ट : शयामानंद सिंह भागलपुर।सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने के दौरान 13 वर्षीय एक बालक का पैर अचानक फिसल गया और वह नदी के गहरे गड्ढे (खाई) में समा गया। देखते ही देखते बालक गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लापता बालक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अब्जूगंज गंगापुर अठगामा गांव निवासी रमन कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने परिजनों के साथ नमामि गंगे घाट पर स्नान करने आया था। स्नान के दौरान जैसे ही वह पानी में उतरा, उसका पैर […]