Month: June 2026

Purnia: जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन, न्यायालय से संबंधित मामलों, मानवाधिकार आयोग के प्रकरणों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, सीपीग्राम, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आरटीपीएस, कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग, नीलाम पत्र वाद, जिला दंडाधिकारी न्यायालय में लंबित मामलों, जेपी सम्मान, खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन निर्माण कार्य तथा डिग्री कॉलेजों के संचालन की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। अधिकांश […]

Purnia: पूर्णिया विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी से छात्र परेशान,   स्पष्टीकरण की मांग- GS NEWS 

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया के दौरान जारी मेरिट लिस्ट में कथित तकनीकी गड़बड़ी को लेकर छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों का आरोप है कि जिन अभ्यर्थियों का प्रथम मेरिट लिस्ट में चयन हो चुका था और उन्होंने संबंधित महाविद्यालयों में नामांकन भी करा लिया है, उनका नाम द्वितीय मेरिट लिस्ट में भी दोबारा प्रदर्शित किया गया है। इससे छात्रों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छात्रों का कहना है कि इस तकनीकी त्रुटि के कारण कई अभ्यर्थी अपने नामांकन को लेकर चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं पहले से संपन्न नामांकन प्रभावित न हो जाए या दोबारा प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़े। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक […]

Purnia: नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। समिति के गठन के बाद हुई इस पहली बैठक में नगर विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में उप महापौर, उप नगर आयुक्त एवं पदेन सदस्यों की उपस्थिति में पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई तथा लंबित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर विभा कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र की सभी लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त […]

Purnia: पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं प्रतिनिधि : विधायक विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनसंपर्क कार्यालय में मंगलवार को पंचायत विकास दिवस के विधायक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक विजय खेमका ने की। इस दौरान प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले “पंचायत विकास दिवस” को प्रभावी एवं सफल बनाने तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं सहभागी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार की मंशा है कि ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई बने और गांव के विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय ग्राम सभा के माध्यम से ही लिए जाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस के अवसर […]

Purnia: बीपीएससी में बिजेन्द्र पब्लिक स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों का शानदार प्रदर्शन, चार विद्यार्थियों ने पाई सफलता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियां होती हैं। मरंगा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बिजेन्द्र पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय के चार पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंशु आनंद ने 974वीं रैंक प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी, आर्यन कुमार ने 1350वीं रैंक के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, भाव्या सोनी ने 1747वीं रैंक हासिल कर आपूर्ति निरीक्षक तथा जूही रहमानी ने 1761वीं रैंक प्राप्त कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपनी […]

Naugachia: कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण करेंगी डीएम, इस्माईलपुर और रंगरा के तटबंधों का लेंगी जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

निर्माण गुणवत्ता, कार्यों की प्रगति और बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की होगी समीक्षा नवगछिया : संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिले में चल रहे कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे मंगलवार को इस्माईलपुर एवं रंगरा प्रखंड का दौरा करेंगी। इस दौरान वे जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे कटावरोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी सबसे पहले इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध स्थित स्पर संख्या-9 पहुंचेंगी। यहां गंगा कटाव से तटबंध की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेंगी। इसके बाद जिलाधिकारी रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानी […]

Naugachia: ठनका गिरने से तीन गायों की मौत, पशुपालक किसानों पर टूटा आर्थिक संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सरकारी मुआवजे की मांग, ग्रामीणों ने प्रशासन से की सहायता की अपील नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से तीन गायों की मौत हो गई। इस घटना से दो पशुपालक किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद गांव में मायूसी का माहौल है और पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान दिवाकर कुमार और पंकज कुमार की तीन गायें इसकी चपेट में आ गईं। मौके पर ही तीनों गायों की मौत हो गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत और आर्थिक कठिनाइयों के बीच गायें खरीदी थीं। परिवार की आजीविका का […]

Naugachia: डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में रंगरा में आक्रोश, आक्रोश मार्च के बाद उच्च शिक्षा मंत्री और विधायक का पुतला दहन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कॉलेज को रंगरा में ही संचालित करने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी नवगछिया : तेजनारायण उच्च विद्यालय, रंगरा से डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे विद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में क्षेत्र में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को रंगरा प्रखंड के ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने एकजुट होकर पहले विशाल आक्रोश मार्च निकाला, इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ एवं स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। रंगरा स्थित काली मंदिर परिसर से निकला आक्रोश मार्च बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण को तत्काल निरस्त करने […]

Naugachia: जमीनी विवाद में हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप, हत्या कांड का एक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आरोपी गिरफ्तार पुलिस का दावा— पूछताछ में आरोपी ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार की नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चर्चित हत्या कांड में नवगछिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने जमीनी विवाद के कारण हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को मृतक की पत्नी ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गांव के रूकेश कुमार एवं दो-तीन अन्य लोग 24 […]

Naugachia: बिहपुर विधानसभा के सभी 316 बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सोनवर्षा में भाजपा नेताओं ने किया सामूहिक श्रवण भागलपुर संवाददाताबिहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का रविवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोनवर्षा स्थित बूथ संख्या-100 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न प्रेरक प्रयासों […]