Month: June 2026

NAUGACHIA : ईसीसीएन-11 ने फाइनल में बनाई जगह – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

फ्रेंडशिप कप में लगातार दो जीत से बढ़ा नवगछिया का मान नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब (ईसीसीएन-11) नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 में रविवार को खेले गए मुकाबलों में ईसीसीएन-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईसीसीएन-11 नवगछिया और आलोक-11 पूर्णिया आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईसीसीएन-11 ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। जवाब में आलोक-11 की टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ईसीसीएन-11 ने 86 रन से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ईसीसीएन-11 का सामना […]

NAUGACHIA : गरैया में नशा कारोबारियों को अंतिम चेतावनी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

नशा मुक्त गांव बनाने को लेकर हुई बैठक नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया तथा नशा कारोबारियों और नशा सेवन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।   बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रतिनिधि बबलू शर्मा ने की। इस दौरान गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में युवाओं को नशे की लत से बचाने, समाज में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभावों और इसके खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा हुई।   परबत्ता थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने नशा कारोबारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए […]

Bhagalpur: सीएसपी संचालक से 50 हजार की लूट – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

महेशी मोड़ पर हमला कर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी   सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के महेशी मोड़ के समीप शनिवार को एक सीएसपी संचालक से लूट की घटना सामने आई है। घात लगाए बदमाश ने लाठी से हमला कर सीएसपी संचालक को घायल कर दिया और बैग में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।   पीड़ित चंदन कुमार, जो पैन गांव के निवासी एवं सीएसपी संचालक हैं, ने सुल्तानगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बैंक में राशि जमा करने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह महेशी चौक के पास मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाए एक बदमाश ने उन […]

Bhagalpur: ऑटो की टक्कर से मासूम की मौत – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम भागलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टीएनबी कॉलेजिएट के समीप रहने वाले राजीव पासवान के पुत्र अस्मित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर नया बाजार चौक को जाम कर दिया।   बताया जाता है कि अस्मित कुमार किसी सामान की खरीदारी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया […]

Bhagalpur: ई-रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

  लूटपाट के दौरान वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप महर्षि मेंही आश्रम जाने वाले मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बड़ी गोपालपुर निवासी 50 वर्षीय निराला यादव के रूप में हुई है। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक थे। परिजनों के अनुसार निराला यादव रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब तीन बजे उन्हें हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि ई-रिक्शा सड़क से नीचे नाले की ओर उतरा हुआ था, जबकि निराला यादव खून से लथपथ अवस्था में पड़े […]

Bhagalpur: संडे ऑन साइकिल से दिया फिटनेस का संदेश – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली   भागलपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, बिहार सरकार एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर रविवार को बरारी में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइकिल उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा फिट एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। s   कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार एवं बिहार बाल भवन के समन्वयक शाहिल राज ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया। रैली में करीब 80 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से साइकिल उपयोग करने का संकल्प लिया।   इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार […]

Bhagalpur: वुशू प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर बना चैंपियन – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

21 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम भागलपुर। खेल भवन सह व्यायामशाला, भागलपुर में आयोजित 16वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वुशू प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के 21 जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।   समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ जीवनशैली किसी भी खिलाड़ी की सबसे बड़ी पूंजी होती है। खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। भागलपुर वुशू संघ के महासचिव राजेश कुमार साह ने बताया कि […]

Bhagalpur: मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा का सम्मेलन – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान   भागलपुर : बिहपुर भाजपा द्वारा रविवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में “मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत नवगछिया पुलिस जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 26 मई को अपने सफल 12 वर्ष पूरे किए हैं। यह अवधि विश्वास, विकास और जनकल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विकास का यह […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ी जिंदगी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

बेली ब्रिज का उद्घाटन, एक माह बाद शुरू हुआ आवागमन   भागलपुर। लगभग एक माह से बंद पड़े विक्रमशिला सेतु पर रविवार को बेली ब्रिज के उद्घाटन के साथ छोटे वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. कुमार शैलेंद्र ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर बेली ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 3 मई की रात से बाधित यातायात व्यवस्था फिर से बहाल हो गई, जिससे भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया और आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।   उद्घाटन समारोह में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, अभियंता और जनप्रतिनिधि […]

Noimg

Purnia: साइकिल रैली से दिया स्वच्छता और फिटनेस का संदेश विश्व साइकिल दिवस पर 150 स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

पूर्णिया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत रविवार को केनगर प्रखंड के बिठनौली पूरब पंचायत में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर किया। साइकिल रैली केनगर प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर बसहा मोड़ तक निकाली गई। रैली में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सचिव अमरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार, जिला समन्वयक सुजीत कुमार, प्रखंड समन्वयक मुरारी कुमार, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों, स्वच्छता कर्मियों तथा करीब 150 स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी […]