5
(2)

पूर्णिया। मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी के उपचार के लिए आवश्यक एबी पॉजिटिव रक्त की दोनों यूनिट मात्र 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराकर अपना संकल्प पूरा किया। संगठन की इस तत्परता की व्यापक सराहना की जा रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी पिछले दो दिनों से पूर्णिया स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उपचाररत हैं। चिकित्सकों ने उनके इलाज के लिए एबी पॉजिटिव रक्त की दो यूनिट की तत्काल आवश्यकता बताई थी। इसकी सूचना मिलते ही विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी सक्रिय हो गए और देर रात ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रक्त की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने 24 घंटे के भीतर दोनों यूनिट रक्त उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद संगठन के कार्यकर्ता संभावित रक्तदाताओं से संपर्क करने में जुट गए। सबसे पहले संगठन के पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह ने रक्तदान कर पहली यूनिट उपलब्ध कराई। इसके बाद संगठन के वार्ड संख्या-9 के वार्ड अध्यक्ष जीवन दास ने दूसरी यूनिट रक्तदान कर मरीज के उपचार के लिए आवश्यक रक्त की व्यवस्था पूरी कर दी। इस प्रकार संगठन ने अपने वचन के अनुरूप 24 घंटे के भीतर दोनों यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर मानव सेवा की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ केवल आश्वासन देने वाला संगठन नहीं, बल्कि अपने हर संकल्प को समय पर पूरा करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता मानव सेवा, राष्ट्र सेवा और धर्म सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।

उन्होंने कहा कि संगठन के युवाओं की एकजुटता, सेवा भावना और समर्पण ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब भी किसी जरूरतमंद को सहायता की आवश्यकता होती है, संगठन के कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के आगे बढ़कर सहयोग करते हैं। यही संगठन की पहचान है।

आशीष गोस्वामी ने रक्तदाता राजेश सिंह और जीवन दास के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी कार्यकर्ताओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समाज, धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान ने संकट की घड़ी में त्वरित सहयोग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, संगठन के सभी पदाधिकारियों तथा दोनों रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस तत्परता से 24 घंटे के भीतर आवश्यक रक्त उपलब्ध कराया, वह मानवता और सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

संगठन ने कहा कि भविष्य में भी वह मानव सेवा, राष्ट्र सेवा एवं धर्म सेवा के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, अनिकेत कुमार, शुभम कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: