5
(1)

भागलपुर। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तिलकामांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 245.985 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सोनू कुमार उर्फ संजू कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से कुल 245.985 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में तिलकामांझी थाना पुलिस के साथ जिला आसूचना इकाई की टीम, भागलपुर भी शामिल रही। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब आरोपी के पास कहां से पहुंची थी और इसके पीछे शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: