


पूर्णिया।स्थानीय खेल मैदान में आयोजित 44वीं वार्षिक जिला एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह से हो रही बूंदाबांदी और प्रतिकूल मौसम के बावजूद खिलाड़ियों का जोश और जज्बा देखने लायक रहा। खराब मौसम भी एथलीटों के उत्साह को कम नहीं कर सका और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।
समापन समारोह में डॉ. ए.के. गुप्ता, नीलम अग्रवाल, आलोक लोहिया, राखी सिंह, एम.एच. रहमान, ए.के. बोस, संजीव कुमार एवं असद राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
दौड़ प्रतियोगिता
400 मीटर हर्डल्स (पुरुष) में युवराज कुमार प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय तथा शिवदत्त कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर हर्डल्स (महिला) में मुस्कान कुमारी प्रथम, कविता कुमारी द्वितीय एवं अनु कुमारी तृतीय रहीं।
5000 मीटर (महिला) में पूनम कुमारी ने प्रथम, वर्षा कुमारी ने द्वितीय तथा रामबती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
5000 मीटर (पुरुष अंडर-20) में शिवम कुमार प्रथम रहे।
400 मीटर (पुरुष) में सुनील उरांव प्रथम तथा दीपक टुडू द्वितीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद प्रतियोगिता
महिला ओपन वर्ग में शहजादी परवीन प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय और ज्योति कुमारी तृतीय रहीं।
बालिका अंडर-20 वर्ग में सोनम कुमारी प्रथम एवं गुंजन कुमारी द्वितीय रहीं।
बालक अंडर-18 वर्ग में आशुतोष कुमार प्रथम तथा शारिक मदनी द्वितीय रहे।
बालिका अंडर-16 वर्ग में स्नेहा कुमारी प्रथम और निक्की कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक प्रतियोगिता
महिला वर्ग में सौम्या साह प्रथम, प्रियंका कुमारी द्वितीय तथा शिवानी कुमारी तृतीय रहीं।
बालक अंडर-16 वर्ग में नवनीत कुमार प्रथम एवं दिवाकर कुमार द्वितीय रहे।
बालक अंडर-14 वर्ग में मो. साकिब अनवर प्रथम तथा दिलखुश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका अंडर-16 वर्ग में उमामा फिरदौस प्रथम एवं पियारी कुमारी द्वितीय रहीं।
जिला एथलेटिक संघ ने जानकारी दी कि विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी 10 से 13 जून तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
















