
नवगछिया। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया थाना पुलिस ने 70 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान धोबनिया निवासी सुमन कुमार, पिता श्यामलाल यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना की टीम ने मक्खातकिया में छापेमारी की। इस दौरान 70 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई और मौके से सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 472/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















