5
(1)

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मीरजान, सिकंदरपुर क्लबगंज में ITI के अंतिम वर्ष के छात्र पीयूष कुमार (20) की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के एक कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार देर रात पीयूष की अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत हुई थी। बताया गया कि दोनों के बीच काफी देर तक विवाद हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

परिजनों ने प्रेमिका और उसके परिवार पर आर्थिक दबाव बनाने तथा पैसे मांगने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पीयूष ने कई बार PhonePe के जरिए पैसे भी भेजे थे। करीब तीन साल पहले देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ था।

फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल फोन, FSL जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: