5
(1)

नारायणपुर चंडी स्थान के पास बासा में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर की गई थी हत्या, पुलिस ने जमीन विवाद को बताया घटना का कारण

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चंडी स्थान के समीप बासा में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नारायणपुर निवासी नागो मंडल और उनके पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और हत्या का कारण जमीन विवाद बताया है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चंडी स्थान के समीप स्थित एक बासा में सो रहे वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की विस्तृत जानकारी ली।

घटनास्थल पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मामले के त्वरित उद्भेदन और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्तता के आरोप में नागो मंडल, पिता स्वर्गीय बालदेव मंडल और उनके पुत्र सुशील कुमार, दोनों निवासी नारायणपुर, थाना इस्माइलपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया है। वहीं, इस मामले में वांछित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: