4
(1)

नवगछिया। स्वर्गीय बसंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को मुरलीगंज और छत्रपति भागलपुर के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर मुरलीगंज की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 182 रन बनाए और ऑल आउट हो गई।

जवाब में छत्रपति भागलपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 129 रन ही बना सकी। इस प्रकार मुरलीगंज की टीम ने 53 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

मैच में मुरलीगंज के अमरजीत कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट के मंच से बिहार रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मोहम्मद शाहरुख का सम्मान भी किया गया। आयोजन समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुवार को आयोजन में एक ही मैच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: