5
(1)

नवगछिया के नंदलाल चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल में शुक्रवार की शाम करीब 9 बजे भारी बवाल मच गया। मॉल के कर्मचारियों और नोनिया पट्टी के ठेला चालकों के बीच हुई कहासुनी देखते-ही-देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। इस घटना में मॉल के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ठेला चालकों की ओर से भी दो युवकों को हल्की चोटें आने की सूचना है। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक मॉल परिसर और बाहर अफरातफरी का माहौल रहा।

सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक छोटी सी बात को लेकर हुई। मॉल के बाहर ठेला लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले युवकों और मॉल स्टाफ के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मॉल के कर्मचारियों ने शटर बंद कर दिया, तो दूसरी ओर ठेला चालकों और उनके समर्थकों ने मॉल के बाहर जमकर ईंट-पत्थर चलाए।

घटना में घायल मॉल स्टाफ की पहचान केशव कुमार पिता
शशिभूषण गुप्ता , घर भवानीपुर, थाना रंगरा चौक जिला भागलपुर व स्टोर मैनेजर राजीव रंजन, पिता श्रवण राम , घर – पटना के रूप में हुई हैं । दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, ठेला चालकों की ओर से कुछ युवकों के चोटिल होने की सूचना मिली है।

घायल मॉल स्टाफ ने बताया कि करीब एक-दो महीने पहले भी नोनिया पट्टी के ही कुछ ठेला चालकों के साथ मारपीट हुई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शुक्रवार की शाम विवाद तब बढ़ गया जब मॉल के एक कर्मचारी रोहित के बाहर निकलने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ठेला चालक और उनके साथी मॉल के भीतर घुस आए और जमकर तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने स्टोर स्टाफ और स्टोर मैनेजर की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसमें दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में लिया। हालांकि, इस दौरान करीब एक घंटे तक मॉल परिसर के बाहर भारी हंगामा और अफरातफरी का माहौल बना रहा। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो स्थिति और बिगड़ सकती थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: