



नवगछिया । 29 जुलाई 2025 को नदी थानांतर्गत ग्राम लोकमानपुर में फायरिंग की सूचना पर नदी थाना टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल से 01 खोखा बरामद किया गया था। इस संबंध में वादी पंकज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर नदी थाना कांड संख्या- 42/25, 30 जुलाई को धारा- 126 (2)/115 (2)/109/352/351(2)/3 (5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में 28 अगस्त को कांड में संलिप्त अभियुक्त नदी थाना क्षेत्र के लिकमानपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ धैलवा पिता लोधो सिंह को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी जारी है।













