5
(3)

नवगछिया के नारायणपुर के
भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर कोसी बांध के समीप सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक कार्टून में रखी नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रहे किसानों की नजर जब कार्टून पर पड़ी तो उन्होंने उसमें से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची का इलाज शुरू किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति कोसी बांध के पास पहुंचे और कार्टून में रखकर बच्ची को वहां छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने बताया कि नवजात बच्ची जीरो डे की है, यानी जन्म के कुछ ही समय बाद उसे वहां फेंका गया होगा। ठंड लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: