4
(1)

भागलपुर ।
भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जमगांव निवासी विवेक कुमार, पिता स्वर्गीय विजय तांती, के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार विवेक कुमार अपने घर से पुरैनी स्थित यूको बैंक से पैसे लाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। वह एक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते थे और उसी से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया और शव को सड़क पर रखकर भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी प्रयासों के बाद सड़क जाम हटवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाने भेज दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

बताया गया कि विवेक कुमार की शादी भागलपुर के नाथनगर में हुई थी। उनकी पत्नी का नाम नेहा देवी है तथा उनकी एक छोटी बच्ची भी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रक चालक की पहचान की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: