



नवगछिया। सोमवार को पूर्वी ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में अजय कुमार की पत्नी नवगछिया निवासी सावित्री कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सावित्री कुमारी सुंदर चौक, भवानीपुर स्थित मावि में शिक्षिका हैं।

जानकारी के अनुसार, सावित्री कुमारी अपने पति के साथ बाइक से विद्यालय रही थीं। इसी दौरान पूर्वी ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिक्षिका के पैर में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तात्कालिक इलाज शुरू किया। दुर्घटना के समय ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद तेज रफ्तार वाहनों और अव्यवस्थित यातायात को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सड़क सुरक्षा और गार्ड्रेल जैसी व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इस प्रकार की दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।













