0
(0)

भागलपुर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को टालने का दावा किया है। हबीबपुर थाना क्षेत्र से अपराध की योजना बना रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

सिटी एसपी ने बताया कि हबीबपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बदलेआलमपुर इलाके में मोहम्मद इरफान नामक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है और किसी आपराधिक गतिविधि की तैयारी कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक मोबाइल फोन तथा लगभग 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस प्रकार की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था तथा उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: