0
(0)

नवगछिया।
बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी मनीषा कुमारी से साइबर ठगों द्वारा 43 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक ऑनलाइन गेम के संपर्क में आई, जिसमें पैसे कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में गेम खेलने के लिए पे-फोन के माध्यम से तीन हजार रुपये भेजने को कहा गया। इसके बाद अधिक लाभ का भरोसा दिलाते हुए 10,500 रुपये और भेजने को कहा गया, जिसे पीड़िता ने भेज दिया।

आवेदन में बताया गया है कि इसके बाद कुछ प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही गई। इसी दौरान ठगों ने यह कहकर गुमराह किया कि प्रक्रिया में गलती हो गई है और जिस खाते से लॉगिन किया गया था, वह फ्रीज हो गया है। आरोप है कि ठगों ने कहा कि राशि तभी वापस मिलेगी, जब खाते में 50 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। इस बात पर विश्वास कर पीड़िता ने किसी तरह 30 हजार रुपये की व्यवस्था कर भेज दिए।

बाद में जब संपर्क बंद हो गया और पैसे वापस नहीं मिले, तब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

साइबर थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऑनलाइन गेम, निवेश या अधिक लाभ के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाना को दें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: