0
(0)

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद के धोबिनिया निवासी सह प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के चैयरमेन सुरेंद्र कुमार सुमन के सुपुत्र एमबीबीएस डॉ. सौम्या सुमन ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण करने के उपरांत एफएमजीई (Foreign Medical Graduate Examination) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नवगछिया का नाम गौरवान्वित किया है।

डॉ. सौम्या सुमन की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: